{"_id":"615cb0f28ebc3e0ded693c1e","slug":"if-the-buses-are-parked-on-nainital-road-then-the-challan-will-be-done-haldwani-news-hld4404177164","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल रोड पर बसें खड़ी हुईं तो होगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल रोड पर बसें खड़ी हुईं तो होगा चालान
विज्ञापन
हल्द्वानी। पुलिस और रोडवेज अधिकारियों ने जाम की समस्या से निपटने के लिए निर्णय लिया है कि नैनीताल रोड पर अब रोडवेज की बसें खड़ी नहीं की जाएगी। बसें नैनीताल रोड से रोडवेज में प्रवेश करेगी और वाशिंग लाइन रोड से बाहर तिकोनिया से होकर निकलेगी। पुलिस ने चेताया कि नैनीताल रोड पर बसें खड़ी करने पर चालान किया जाएगा। सीओ शांतनु पाराशर ने रोडवेज के अधिकारियों और केमू प्रबंधन की मंगलवार को बैठक ली। इसमें कई निर्णय लिए गए।
-परिवहन निगम की बसें स्टेशन के अंदर नैनीताल मुख्य मार्ग से प्रवेश करेंगी।
-पर्वतीय मार्ग और रामपुर रोड की ओर जाने वाली बसें वर्कशाप लाइन होते हुए तिकोनिया से निकलेगी।
-चोरगलिया, सितारगंज, बरेली, लखनऊ को जाने वाली बसें गोला बाईपास रोड से निकलेंगी।
-रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से किसी भी बस की निकासी नैनीताल मुख्य मार्ग पर नहीं होगी।
- रुद्रपुर और किच्छा जाने वाली इंटरसिटी बसें रोडवेज स्टेशन के बाहर मुख्य मार्ग पर खड़ी नहीं होगी। ये बसें नैनीताल को-ऑपरेटिव बैंक के पास स्थित ट्रांसफार्मर के आगे खड़ी की जाएंगी।
- केमू की बसें पूर्व निर्धारित स्थल पर ही खड़ी होकर सवारी भरेंगी।
- रोडवेज स्टेशन पर नैनीताल रोड और पूर्वी रोडवेज तिराहे से बसों के अतिरिक्त अन्य समस्त वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
डिवाइडर हटाया, कट बंद करने का अनुरोध
हल्द्वानी। पहले चरण में एसडीएम कोर्ट के सामने डिवाइडर कट को बंद करने के लिए यातायात निरीक्षक ने सिटी मजिस्ट्रेट से अनुरोध किया है। रोडवेज से लेकर एसडीएम कोर्ट तक का अतिक्रमण हटाया जाएगा। अगले चरण में मंगलपड़ाव से लेकर रोडवेज तक का अतिक्रमण हटाया जाएगा। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि नैनीताल और बरेली रोड के अतिक्रमण को हटाने पर ध्यान दिया जा रहा है। इस रोड पर ठेले नहीं लगाए जाएंगे। पुलिस ने सोमवार की रात कोतवाली थाने के सामने का डिवाइडर हटा दिया।