{"_id":"693492a81ea4579cc20f4afc","slug":"if-the-academic-session-is-not-completed-on-time-the-salary-will-be-stopped-haldwani-news-c-337-1-shld1032-127937-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: समय पर शैक्षिक सत्र पूरा नहीं हुआ तो रुकेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: समय पर शैक्षिक सत्र पूरा नहीं हुआ तो रुकेगा वेतन
Sun, 07 Dec 2025 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। शिक्षा विभाग की ओर से सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को अपने विद्यालयों में शैक्षिक सत्र का पाठ्यक्रम पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कोर्स पूरा करने में लापरवाही पर दिसंबर का वेतन रोकने के निर्देश हैं।
मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने बताया कि सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को अपने विद्यालयों में शैक्षिक सत्र का पाठ्यक्रम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन विद्यालयों में शैक्षिक सत्र पूरा नहीं हो पाया है, वहां शीतावकाश से पूर्व अतिरिक्त कक्षाएं संचालित कर पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए कहा गया है। पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद सभी शिक्षकों से संलग्न प्रारूप पर इसका प्रमाणपत्र भी स्व हस्ताक्षरित कर खंड शिक्षाधिकारी के माध्यम से उनके कार्यालय में 21 दिसंबर तक हर हाल में भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद विद्यालयों में परीक्षा संचालित करने के लिए कहा है। संवाद