{"_id":"59481ddf4f1c1b083d8b466d","slug":"idi-for-discount-on-branded-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रांडेड सामान पर छूट की ‘ईदी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रांडेड सामान पर छूट की ‘ईदी’
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
रमजान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान का आखिरी अशरा चल रहा है। मंगलवार से रमजान के अलविदाई दिन शुरू हो जाएंगे। आने वाले शुक्रवार को अलविदा जुमा होगा। उसके बाद चांद का दीदार होते ही ईद का एलान हो जाएगा। लोग ईद की तैयारियों में जुट गए हैं। मौके को भुनाने के लिए ब्रांडेड आइटम पर 20 से 80 फीसदी तक छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
नैनीताल रोड पर ज्यादातर शोरूमों पर इन दिनों भारी छूट के बोर्ड लगा दिए गए हैं। यहां ग्राहकों को 80 फीसदी तक छूट दी जा रही है। इनमें ज्यादातर कपड़े और जूते के बड़े ब्रांड शामिल हैं। लिवाइस में 30 फीसदी, खादिम्स में 50 फीसदी, रेंगलर में 50 फीसदी, रिलायंस ट्रेंड्स में 50 फीसदी, वुडलेंड में 40 फीसदी, कोलंबस में 60 फीसदी तक की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
पेंटालून और ऐलनसॉली में तीन पर तीन का विशेष ऑफर दिया जा रहा है। मॉल में भी ग्राहकों को लुभाने के लिए खास छूट दी गई है। इसके अलावा खाद्य सामग्री और मिठाई पर भी छूट चल रही है।
विज्ञापन
ईद के बाजार में भी उमड़ी भीड़
आजाद नगर में भी ईद का बाजार लग गया है। ईदगाह रोड, चोरगलिया रोड, ताज चौराहा, लाइन नंबर एक, लाइन नंबर 17, मुजाहिद चौक में दुकानें सज गई हैं। शाम होते ही यह बाजार रोशन हो जाता है। यहां जगह-जगह सेल लगी हुई हैं। सभी आय वर्ग के लोगों के लिए यहां हर रेंज के उत्पाद मौजूद है।
खजला-फैनी की मांग बढ़ी
ईद करीब आते ही खजला-फैनी और सिवई की मांग बढ़ गई है। बनारसी और किमामी सिवईं भी रोजेदारों को खूब भा रही है। जीरो नंबर की सिवई 100 रुपये किलो तक बिक रही है। लाइन नंबर आठ में खजला-फैनी के थोक व्यापारी नईम अहमद ने बताया कि शुरुआती दिनों में खूब मांग थी। बीच रमजान में बाजार में कुछ सन्नाटा हो गया था, लेकिन अब फिर रौनक छा गई है। आने वाले दिनों में ज्यादा भीड़ उमड़ेगी।