फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ice cream was being made from expired ingredients in haldwani

Haldwani: एक्सपायर्ड सामग्री से बनाई जा रही थी आइस्क्रीम, बनभूलपुरा में एक और फैक्टरी अवैध रूप से चलती मिली

Wed, 07 May 2025 11:07 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 07 May 2025 11:07 AM IST
सार

प्रशासन, नगर निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र में स्थित आइस्क्रीम फैक्टरी में छापा मारा। जांच में फैक्टरी अवैध रूप से संचालित होती मिली।

विज्ञापन
Ice cream was being made from expired ingredients in haldwani
बनभूलपुरा स्थित अवैध आइस्क्रीम फैक्ट्री पर छापेमारी करते एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रशासन, नगर निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र में स्थित आइस्क्रीम फैक्टरी में छापा मारा। जांच में फैक्टरी अवैध रूप से संचालित होती मिली। फैक्टरी में कई और गड़बड़ियां पाई गईं। अधिकारियों के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से फैक्टरी संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कराया जा रहा है। मौके से कई उत्पादों एवं कच्चे माल के नमूने भी लिए गए। नगर निगम ने चालान की कार्रवाई की।

विज्ञापन

एसडीएम राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा के नेतृत्व में टीम बनभूलपुरा स्थित लाइन नंबर 17 में स्थित आइस्क्रीम फैक्टरी में पहुंची। यहां फैक्टरी परिसर में साफ-सफाई का अभाव मिला। मौके पर एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री का उपयोग आइस्क्रीम बनाने में किया जा रहा था। न तो कर्मचारियों का सत्यापन मिला और न ही खरीद-बिक्री संबंधी कोई रजिस्टर और बिल। टीम को यहां अलग-अलग ब्रांड के नाम से आइस्क्रीम का उत्पादन होता मिला। फैक्टरी में खाद्य सुरक्षा मानकों, अग्नि सुरक्षा मानकों और नगर निगम व्यापार पंजीकरण नियमों का भी उल्लंघन पाया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में तहसीलदार मनीषा बिष्ट आदि रहीं। मालूम हो कि अप्रैल में भी एक आइस्क्रीम फैक्टरी अवैध रूप से संचालित होते पकड़ी गई थी।

विज्ञापन

दुकान के गोदाम में भी मिली एक्सपायर्ड सामग्री
टीम ने लाइन नंबर एक में स्थित आइस्क्रीम बनाने में उपयोग की जाने वाले सामग्री के थोक विक्रेता की दुकान एवं गोदाम का निरीक्षण किया। यहां भी टीम को एक्सपायर्ड सामान मिला। टीम ने उत्पादों के नमूने जांच के लिए उठाए। अधिकारियों ने दुकान में खरीद-बिक्री के अभिलेखों की भी जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed