{"_id":"5db06b4b885123dd5a179ca1ff0cd94a","slug":"hyena-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर जंगल में मिले दुर्लभ लकड़बग्घा के पदचिन्ह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर जंगल में मिले दुर्लभ लकड़बग्घा के पदचिन्ह
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sat, 18 Apr 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर वन प्रभाग के जंगल में दुर्लभ पट्टीदार लकड़बग्घा (स्ट्राइप्ड हायना) के संकेत मिले हैं। सूत्रों के अनुसार कुछ जगहों पर इस लकड़बग्घा के पदचिन्ह जैसे निशान मिले हैं। इसके बाद प्रभाग में विस्तृत अध्ययन के लिए साइंस सर्वे शुरू किया गया है। इसमें आधुनिक कैमरा ट्रैप की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
रामनगर वन प्रभाग का जंगल वन्यजीवों की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। बीते समय में तुलनात्मक तौर पर बेहतर सुरक्षा और संरक्षण से जंगल की स्थिति में सुधार हुआ है। इस बीच वन विभाग को अच्छी खबर मिली है। लुप्त मान लिए गए पट्टीदार लकड़बग्घा के पदचिन्ह जैसे निशान मिले हैं। इसके बाद वन विभाग की टीम ने वन्यजीव विशेषज्ञों की मदद से पवलगढ़ और कोटा रेंज के जंगल में साइंस सर्वे शुरू किया है।
विज्ञापन
इसके तहत जगह-जगह पर 12 कैमरा ट्रैप लगाकर वन्यजीवों का मूवमेंट आदि पता किया जा रहा है। इसके अलावा जंगली कुत्तों का भी इसी अध्ययन के तहत तलाश की जा रही है। पश्चिम वृत्त वन संरक्षक सुरेंद्र मेहरा का कहना है कि ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए अध्ययन किया जा रहा है।
विज्ञापन