{"_id":"62f29a686a084229153d5334","slug":"hussaini-always-resonated-in-the-procession-haldwani-news-hld471956690","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस में गूंजीं हुसैनी सदाएं....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस में गूंजीं हुसैनी सदाएं....
विज्ञापन
हल्द्वानी लाइन नंबर 18 में मोर्हरम के अवसर निकले जुलूस में उमड़ी भीड़। अमर उजाला
हल्द्वानी। माहे मोहर्रम की दसवीं तारीख यानी यौमे आशूरा पर मंगलवार को घरों में या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। इमामबाड़े, मदरसे, मस्जिदों और खानकाहों में जिक्रे शहादत की महफिलें सजीं। लोगों ने शहीदों की याद में लंगर लगाया, वहीं ताजिएदारों ने ताजियों का जुलूस निकाला। युवाओं ने गतके खेले तो ढोल पार्टी ने नगाड़े बजाए।
आजाद नगर, इंदिरा नगर, उजाला नगर, नई बस्ती समेत अन्य क्षेत्रों के ताजिएदार ताजिये लेकर मंगलवार दोपहर एक बजे ख्वाजा चौक पर पहुंचे। यहां से मोहर्रम कमेटी की ओर से जुलूस का आगाज हुआ। लाइन नंबर 17 से होते हुए जुलूस नई बस्ती पहुंचा। उसके बाद लाइन नंबर 16, 12, चोरगलिया रोड होते हुए लाइन नंबर 8 पहुंचा। रात 10 बजे ताज चौराहे पर दुआओं के साथ जुलूस का समापन हो गया। उसके बाद ताजिए कर्बला में सुपुर्द ए खाक किए गए।
जुलूस में शामिल हुए 49 ताजियेदार
हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण की वजह से दो साल बाद इस बार जुलूस निकाला गया। जुलूस में 49 ताजिएदार ताजिये लेकर शामिल हुए। इसके अलावा एक हूर घोड़ा, दो नगाड़ा पार्टियां भी रहीं। अखाड़ा पाक पंजतन और शमशीरे हैदरी में युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जुलूस में संयोजक जमीर अहमद और पूर्व पार्षद शाहजहां बेगम, कम्मो बेगम, सन्नो बेगम, सामाजिक कार्यकर्ता मो. अनस, शाहनवाज मलिक, समद, हबीबुल, नजीर खलीफा, मकसूद अहमद, मो. आसिफ, दिलशाद, मो. महमूद के अलावा ताजिएदार भोलू भाई, अनस, असलम, सोहेल कुरैशी, शामिल रहे। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
इमामबाड़े में सजी महफिल
हल्द्वानी। वारसी कॉलोनी स्थित दरगाह कमेटी के सचिव हसीन अहमद खां वारसी ने बताया कि मोहर्रम की पहली तारीख से नवीं तक मस्जिदों और इमामबाड़ों में जिक्रे शहादत की महफिलें सजीं। आखिरी दिन लंगर आयोजित किया गया।
मोहर्रम : तैनात रही कई थानों की पुलिस फोर्स
हल्द्वानी। मोहर्रम के मौके पर बनभूलपुरा थाने में सर्किल थाने की पुलिस फोर्स के अलावा पीएसी भी तैनात रही। बनभूलपुरा क्षेत्र में मोहर्रम के जुलूस के चलते पुलिस और खुफिया विभाग दोनों ही सक्रिय रहे। बनभूलपुरा पुलिस के अलावा क्षेत्र में कोतवाली, काठगोदाम और मुखानी पुलिस फोर्स भी तैनात रही। वहीं सुरक्षा के लिहाज से एक कंपनी पीएसी भी तैनात की गई थी। इधर लाइन नंबर 17 और आठ में पुलिस बल के साथ-साथ एलआईयू भी सक्रिय रही। पुलिस की कड़ी निगरानी के चलते क्षेत्र में शांति व्यवस्था बरकरार रही। (संवाद)

हल्द्वानी लाइन नंबर 18 में मोर्हरम के अवसर अखाड़े का प्रदर्शन करते युवा। अमर उजाला