{"_id":"71e9c920de5fa5787f238de3d3309775","slug":"hrela-fair-more-than-two-hundred-shops-allocation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरेला मेला: दो सौ से अधिक दुकानों का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरेला मेला: दो सौ से अधिक दुकानों का आवंटन
ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल(नैनीताल)।
Updated Sat, 11 Jul 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत की ओर से लगने वाले हरेला मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को दुकान आवंटन समिति की ओर से मेला स्थल में दो सौ से अधिक दुकानों का आवंटन किया गया।
विज्ञापन
दुकान आवंटन से नगर पंचायत को दो लाख रुपये से अधिक का राजस्व मिला है। दुकान आवंटन को लेकर दिन भर मेला स्थल पर चहल-पहल रही।
बताते चलें कि हर साल हरेले पर भीमताल में मेले का आयोजन होता है। इस बार मेले का शुभारंभ 16 जुलाई को होगा। शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश नेगी की मौजूदगी में दुकान आवंटन समिति के पदाधिकारियों और नगर पंचायत कर्मचारियों ने दुकानों का आवंटन किया।
विज्ञापन
कार्यवाहक ईओ पान सिंह बोहरा ने बताया कि अभी तक दुकान आवंटन से नगर पंचायत को दो लाख से ज्यादा का राजस्व मिल चुका है।
इस बार मेले में नैनीताल, रुद्रपुर, भवाली, किच्छा, बाजपुर, काशीपुर, सितारगंज, मुरादाबाद, खटीमा, ठाकुरद्वारा, रामपुर, धामपुर, बरेली, बहेड़ी समेत राजस्थान और बिहार से भी कारोबारी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
सभी दुकानदारों को उनकी फोटो आईडी के आधार पर दुकानों का आवंटन किया गया। इस दौरान सभासद चेतन जोशी, भूपेंद्र कन्नौजिया, भूपेंद्र रौतेला, विजय बिष्ट, महेंद्र सिंह धौनी, अनिल, दीप चंद्र तिवारी, किशन नयाल, जिला निर्माण समिति के सलाहकार दीपू चनौतिया, नामित सभासद विक्रम सिंह जीना आदि मौजूद थे।
फोटो 10 बीटीएल 3 पी और 4 पी