फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   House under construction demolished, 10 illegal constructions sealed

Nainital News: निर्माणाधीन मकान तोड़ा, 10 अवैध निर्माण सील

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
House under construction demolished, 10 illegal constructions sealed
हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में निगम और प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस दौरान 10 अवैध पक्के निर्माण सील किए गए। चार अवैध निर्माणकर्ताओं के चालान काटे गए। एक निर्माणाधीन भवन को ध्वस्त कर दिया। साथ ही दो अवैध निर्माणकर्ताओं को नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन

कुमाऊं कमिश्नर ने सोमवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में दो अवैध निर्माण पकड़े थे। इस दौरान लोगों ने कमिश्नर के वाहन का घेराव भी किया था। मंगलवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में टीम बनभूलपुरा लाइन नंबर आठ पहुंची। यहां सोमवार को पकड़े गए दो अवैध निर्माण कमिश्नर के आदेश के बाद भी नहीं तोड़े गए थे। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने भवन स्वामी को बुधवार तक अतिक्त्रस्मण तोड़ने का नोटिस दिया। कहा कि भवन नहीं तोड़ने पर प्राधिकरण बृहस्पतिवार को अतिक्त्रस्मण तोड़ देगा।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने एक-एक कर 10 निर्माणाधीन और नए बने भवनों को सील कर दिया। चार नए भवन जिनमें लोग रह रहे थे। उनका चालान काटा गया। अब प्राधिकरण में इनके खिलाफ केस चलेगा। इसके बाद मलिक के बगीचे में अवैध निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्यायए वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, कर अधीक्षक महेश पाठक, सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, चतर सिंह, जेई अंकित बोरा आदि मौजूद रहे।
तैनात रही पुलिस और पीएसी
हल्द्वानी। अतिक्त्रस्मण तोड़े जाने से पहले नगर आयुक्त ने एसएसपी को पत्र लिखा और पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में टीम बनभूलपुरा अतिक्त्रस्मण हटाने पहुंची। इसमें पीएसी भी शामिल रही।
नजूल फ्री होल्ड की 500 फाइल दबाए बैठा है निगम
हल्द्वानी। अवैध भवन सील करने के मामले का पार्षदों ने भारी विरोध किया। पार्षदों ने नगर आयुक्त पर एकपक्षीय और राजनैतिक दबाव में काम करने का आरोप लगाया। कहा कि नगर निगम कार्यालय में बनभूलपुरा क्षेत्र की नजूल की 500 फाइलें फ्री होल्ड के लिए लंबित है। पार्षद मो. गुफरान ने कहा कि नगर आयुक्त इन फाइलों को फ्री होल्ड के लिए डीएम के पास नहीं भेज रहे हैं। कहा कि बनभूलपुरा को छोड़कर पूरे शहर की नजूल की जमीनें फ्री होल्ड हो रही हैं। कहा कि पैसा जमा करने के बाद भी उनके साथ दोहरा व्यवहार किया जा रहा है। पार्षदों ने आरोप लगाया कि पूरे शहर में अवैध निर्माण हो रहे हैं। किसी भी अवैध निर्माण को ध्वस्त नहीं किया गया है जबकि बनभूलपुरा में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है।

नजूल की भूमि पर बन गए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
हल्द्वानी। प्राधिकरण और नगर निगम की नाक के नीचे हल्द्वानी में नजूल की जमीन पर अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बन गए हैं। इन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को प्रशासन नहीं तोड़ रहा है, न ही सील कर रहा है। प्राधिकरण ने जिन अवैध निर्माण को सील किया उनमें भी कई लोगों ने सील तोड़कर दोबारा निर्माण कर लिया। उस तरफ से प्राधिकरण के अधिकारियों ने आंखें फेर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed