फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hotel owner's sons beaten, case filed against four people

होटल मालिक के पुत्रों को पीटा, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Hotel owner's sons beaten, case filed against four people
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। नई बस्ती ताज मस्जिद के सामने शनिवार रात कुछ लोगों ने होटल मालिक के दो पुत्रों को पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने होटल में तोड़फोड़ भी की। मामले में पुुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नईबस्ती निवासी यामीन ने पुलिस को तहरीर दी कि शनिवार रात आठ बजे उनके होटल के सामने ताजिम, मोहसिन, जाकिर उर्फ शेट्टी, चंदा ने मेरे बेटे मोहम्मद मुस्तकीज पर जानलेवा हमला किया। मुस्तकीज को बचाने के लिए उसका बड़ा भाई मोहम्मद तस्कीर आगे आया तो हमलावरों ने उसे भी पीट दिया। हमले के बाद आरोपियों ने होटल में तोड़फोड़ भी कर दी। पुलिस ने मामले मेें नईबस्ती निवासी ताजिम, मोहसिन, जाकिर और चंदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि होटल मालिक के बर्तन गायब हो गए थे। होटल मालिक को शक था कि आरोपियों ने बर्तन गायब किए थे।
विज्ञापन

शांतिभंग की आशंका में दो गिरफ्तार
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने उजालानगर में रविवार को मारपीट कर रहे जहीर और अनीस को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। दोनों मकान के बंटवारे कोे लकर आपस में मारपीट कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed