फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Holy Ground breaking ceremony took place on Tuesday in

मंगलवार को होली ग्राउंड में हुआ पूजन 

Wed, 23 Mar 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
ब्यूरो/ हल्द्वानी Updated Wed, 23 Mar 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Holy Ground breaking ceremony took place on Tuesday in
महिलाओं की होली - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
होलिका दहन में शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व माना जाता है। बगैर मुहूर्त के होलिका दहन नहीं किया जाता है। कुमाऊं में होलिका दहन पूरे वैदिक विधि विधान से किया जाता है। इस बार कल 23 मार्च की सुबह पांच बजे से वैदिक रीति रिवाज के साथ होलिका दहन किया गया।

इससे पूर्व मंगलवार को शहर के होली ग्राउंड और पटेल चौक में बनाई गई होलिका का पूजन करने के लिए सैकड़ों की संख्या में महिलाएं आईं। ज्योतिषियों के मुताबिक होलिका पूजन का शुभ मुहूर्त सायं चार बजे से शुरू हुआ। शहर के पटेल चौक, होली ग्राउंड के अलावा विभिन्न कालोनियों और मोहल्लों में होलिका दहन के बाद प्रसाद ग्रहण कराया गया।
विज्ञापन


ज्योतिषी डा. गोपाल दत्त त्रिपाठी ने बताया कि धर्मशास्त्रों में प्रतिपदा, चतुर्दशी और भद्रा में होलिका दहन का निषेध बताया गया है। हर वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होता है। पुरोहित पूजा संपन्न कराने के बाद होलिका दहन की अनुमति देते हैं। होली का महंत और गांव या स्थान के सयाने लोग होलिका दहन कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं। इस बार बुधवार को पूरे दिन पूर्णिमा होने और 24 मार्च को प्रतिपदा तिथि होने से रंग की होली गुरुवार को खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed