फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Holly Kumaoni its pay only nirali

कुमाऊंनी होली की अपनी अदा ही निराली

Wed, 23 Mar 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/नैनीताल
ब्यूरो/नैनीताल Updated Wed, 23 Mar 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
पौष मास के प्रथम रविवार से ही होली गायन का शुभारंभ करना देवभूमि कुमाऊं अंचल में ही प्रचलित है और यही कुमाऊंनी होली की अपनी सबसे बड़ी विशेषता भी है।वास्तव में कुमाऊंनी होली की अभिव्यक्ति के दो माध्यम हैं बैठकी होली व खड़ी होली। बैठकी होली में विशिष्ट जनों की तथा खड़ी होली में आम जनों की भागीदारी होती है। बैठकी होली में लोग हारमोनियम, तबला, सितार, मंजीरा तथा खटका भी साथ लेकर चलते हैं।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग के मध्य में बैठकी होली की महफिलें सजती हैं लेकिन इसकी जो बंदिशें हैं और उनका जो कलेवर का गठन है ये मैदान या डांठ से शुरू होकर कहरूवा की अधि द्रुत और उसमें लगी लड़ी उसके प्रकार और गायक उसको अलग-अलग भावों से अभिव्यक्ति देता है। 
विज्ञापन


होली गानों में तबले के ठेके तीन ताल, सितारखानी, कहरुवा के क्रम में बजाया जाता है। रागों को उनके समयानुसार ही गाया जाता है। शास्त्रीय आधार के रागों को गानों की पारंपरिक शैली की एक अलग बैठकी होली में यह होलियां गायी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमार: वा के मन कुछ और आई, ऐरी मेरे मुख पर मारो गुलाल सांवरा। निपट निडर काहूं की न मानत, ऐसे निठुर नंद लाल।
जंगला काफी: सारी डार गयो मोये रंग की गागर, कैसा धोखा दिया मैं तो भूल से देखन लागी इधर।
भैरवी: तुम सीधे फेंको गुलाल लाल, मेरी आंख बचा के लाल, तुम तो गई थी पनिया भरन को, ले गयो लाल छिपा के लाल।
विहाग: लगन बिन को जागे सारी रात, या जागे जोगी या जागे भोगी, या जागे ललना की माता।
देश: मैं तो कोसूंगी कुंज बिहारी लाल को, मोरी नई रे चुनरिया फारी।
जंगला काफी: सारी डार गयो मोपे रंग की गागर, कैसा धोखा दिया मैं तो भूल से देखन लागी इधर।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed