{"_id":"58c064904f1c1b9465dc4b9f","slug":"holi-visit-to-ramnagar-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाहोली सल्ट के बैनर तले रामनगर पहुंची टोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाहोली सल्ट के बैनर तले रामनगर पहुंची टोली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Thu, 09 Mar 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
रामनगर से होली यात्रा शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। हर वर्ष की तरह इस बार भी सल्ट के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत होल्यारों की टोली लेकर रामनगर पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कलाकारों ने होली गीतों से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। वहीं, प्रसिद्ध लोक गायक हीरा सिंह राणा की प्रस्तुति पर भी दर्शक देर तक झूमते रहे।
विज्ञापन
महाहोली सल्ट के बैनर तले रामनगर पहुंची टोली में मुख्य गायक प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक हीरा सिंह राणा रहे। उन्होंने मत मारो पिचकारी, मेरो रंगीलों देवर घर ऐ रौ छा, होलियों में उड़े रे गुलाल, रंग बरसे समेत कई गीतों की प्रस्तुति दी। होल्यारों की टोली दोपहर बाद रामनगर से पीरूमदारा होते हुए सल्ट को रवाना हुई। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, ब्लाक प्रमुख सजय नेगी, अनिता बिष्ट, आशा बिष्ट, प्रकाश भट्ट आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन