{"_id":"62fbdbf764a86071f118cf1e","slug":"hoisting-the-tricolor-shouting-slogans-of-india-bhimtal-news-hld472546815","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा फहराया, भारत मा के जयकारे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा फहराया, भारत मा के जयकारे लगाए
विज्ञापन
भुजान में तिरंगा यात्रा निकालते स्कूली बच्चे। संवाद
- फोटो : BHIMTAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल/भवाली/ज्योलीकोट/रामगढ़/गरमपानी/पहाड़पानी/धानाचूली (नैनीताल)। स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, स्कूलों स्कूलों और घरों में तिरंगा फहराया गया।
इन जगहों पर फहराया तिरंगा
भीमताल विकास भवन में सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने तिरंगा फहराया। भीमताल में भाजपाइयों ने विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में तिरंगा बाइक यात्रा निकाली। कैड़ा ने कहा कि सभी को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी होगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, प्रदीप पाठक, अनिल चनौतिया, आशु पाठक, पंकज उप्रेती, नितिन राणा, पुष्कर मेहरा, रवि कुमार, गौतम मटियाली, कमला आर्या, योगेश तिवारी, सुनीता पांडे आदि मौजूद रहे।
भीमताल हरमन माइनर स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल, प्रधानाचार्य केडी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाए। इस दौरान प्रधानाचार्य एसएस नेगी, शिक्षक कंचन जोशी, उपकार सिंह आदि मौजूद रहे। भीमताल सरस्वती शिशु मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानाचार्य गणेश बिष्ट, दीवान सिंह रावत, बीना आर्या, कमला आर्या, डॉ रंजना रूहेला, लवेंद्र रौतेला, पंकज उप्रेती, पवन साह, कमलेश रावत, विपिन पांडे, सुनीता पांडे, योगेश तिवारी मौजूद रहे। ब्लॉक सभागार में प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने झंडारोहण किया। इस दौरान बीडीओ जगदीश पंत, खीम राम, अनिता नागरी, रामपाल गंगोला, संजीव भगत, जया बोहरा, दुर्गादत्त पलड़िया मौजूद रहे। ग्रीन माउंट पब्लिक स्कूल में स्कूली बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाचार्य डॉ. वाई बिष्ट, ज्योति फुलारा, कशिश साहू, सादिया खान, गरिमा जोशी, साक्षी आर्या आदि मौजूद रहे।
अलचौना के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर विधायक राम सिंह कैड़ा ने विद्यालय को पांच लाख और जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने ढाई लाख लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान प्रधानाचार्य विजय कुमार पांडे, प्रबंधक ललित मोहन उप्रेती मौजूद रहे। ग्राम पंचायत जंगलियागांव में अमृत सरोवर तालाब का उद्घाटन चारु चंद्र सिंह ने किया। इस दौरान प्रधान राधा कुल्याल, प्रेम कुल्याल, पूरन सिंह, रमेश सिंह, गोपाल दत्त पलड़िया मौजूद रहे।
भवाली में यूए पब्लिक स्कूल में झंडारोहण भाजपा नेता मोहन बिष्ट ने किया। कांग्रेसियों ने नगर चौराहे पर ध्वजारोहण किया। पर्यटक आवास गृह में आप नेता हेम आर्या ने और जीबी पंत इंटर कॉलेज, नगरपालिका, जीजीआईसी, भवाली कोतवाली में ध्वजारोहण किया गया। घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वीके ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान उप प्रधानाचार्य कमांडर एस नागराजन मौजूद रहे। धानाचूली आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अवधेश कुमार गिरी, धारी तहसील में एसडीएम योगेश सिंह मेहरा ने तिरंगा फहराया। इस दौरान तहसीलदार तान्या रजवार, ललित जैड़ा, गोपाल सिंह मौजूद रहे।
पहाड़पानी में खीमराम आर्या राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मोहन चंद्र मेलकानी, गणेश लाल वर्मा, दयाकिशन, ओमप्रकाश मौजूद रहे। टीडीएम जूनियर महतोलिया गांव में ग्राम प्रधान राकेश जोशी, प्रधानाध्यापक अनिल कुमार शर्मा, लीला तिवारी, राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अर्जुन कुमार, उत्तम नयाल, त्रिलोक नयाल आदि मौजूद रहे।
ज्योलीकोट में शहीद हीराबल्लभ भट्ट राजकीय इंटर कॉलेज, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, स्टेट, बैंक, किसान सेवा सहकारी समिति, सीएससी सेंटर, उद्यान विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल चोपड़ा में कार्यक्रम हुए। इस दौरान प्रधानाचार्य कुंदन सिंह, डॉ. ललित जोशी, प्रधान हरगोविंद रावत, शशि चनियाल मौजूद रहे।
ओखलकांडा में ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने उज्जैन में हुई 13वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता जितेंद्र सिंह बोहरा को सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य मुकेश कुमार, धरम सिंह, प्रदीप बोरा, किशोर कुमार आदि मौजूद रहे। रामगढ़ सीएचसी में डॉ. चेतन टम्टा ने ध्वजारोहण किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रधान कलावती थापा, प्रधानाचार्या शाजिया खातून, मीनाक्षी कपिल, महेश भंडारी, दीपक नौगाई मौजूद रहे। गरमपानी में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के नारों के साथ प्रभात फेरी निकाली। खैरना में चौकी प्रभारी दिलीप कुमार, खैरना इंटर कॉलेज में एमपी बजाज, स्कॉलर होम भुजान में प्रधानाचार्य हेमचंद्र लोहनी, धनियाकोट इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य मनीष पंत, सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य तुलसी प्रसाद भट्ट आदि ने ध्वजारोहण किया।
भीमताल जेएन कौल शिक्षण संस्थान में प्रवक्ता डॉ. गोकुलानंद तिवारी, सभासद आशा उप्रेती, राजेंद्र खाती, तनुजा भंडारी, दीक्षा पंत, गणेश चंद्र आर्य, बीना नेगी चौधरी, दिपाली गुप्ता, पुष्पा अधिकारी आदि मौजूद रहे। रामगढ़ के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज प्यूड़ा में प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार केसरवानी, अमित कांडपाल, हरीश चंद्र नेगी, बिंदुश्वेरी लोहनी, बलवंत सिंह मौजूद रहे।
उप कोषागार, उप निबंधक कार्यालय में नहीं हुआ ध्वजारोहण
एसडीएम ने अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा
भीमताल (नैनीताल)। धारी स्थित उप निबंधक और उप कोषागार कार्यालय स्वतंत्रता दिवस पर बंद रहे और इन दोनों स्थानों कार्यालयों में झंडारोहण नहीं किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए धारी एसडीएम योगेश सिंह मेहरा ने दोनों कार्यालयों के अधिकारियों से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी है।
उन्होंने तहसील और एसडीएम कार्यालय धारी में तैनात पांच कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने पर भी कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा है। एसडीएम ने बताया धारी स्थित उपनिबंधक और उप कोषागार कार्यालय में 15 अगस्त को ध्वजारोहण नहीं हुआ। वहां के कर्मचारी और अधिकारी समीप पर स्थित तहसील धारी में भी नहीं आए। राष्ट्रीय पर्व पर इस तरह की लापरवाही उचित नहीं है। तहसील धारी में तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, एक कनिष्ठ सहायक, एसडीएम कार्यालय में तैनात दो कनिष्ठ सहायक और एक अन्य कर्मचारी 15 अगस्त को अनुपस्थित रहे। इसको लेकर दो दिन में कर्मचारियों और अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। (संवाद)