{"_id":"efddc32a9f57d820d42772144eb1b672","slug":"hoil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चल उड़ भंवर तोको मारेंगे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चल उड़ भंवर तोको मारेंगे...
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Tue, 03 Mar 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युगमंच की ओर से शैले हाल में चल रहे होली महोत्सव में सोमवार को कई होली टीमों ने प्रतिभाग किया। होल्यारों की मस्ती भरी होली में श्रोता झूम उठे।
विज्ञापन
पाषाण देवी होली टीम ने ‘तुम सिद्धि करो महाराज होलिन के दिनन में, हां हां हां मोहन गिरधारी ऐसो अनाड़ी चुनर गयो फाड़ी’, नैनी महिला जागृति संस्था ने ‘बाबा नंद के द्वार मची होली, जियरा मोरा नहीं माने’, जय नैनी माता समिति ने ‘कर ले सोलह श्रंगार, चल उड़ जा भंवर तोको मारेंगे’, नैनी महिला एवं बाल विकास समिति सूखाताल ने ‘अंबा के घर में आज बिराजै होली, कान्हा पिया रे मोरी रंग दे चुनरिया’, मेविला माउंट रोज महिला समिति ने ‘जनक दुलारी कहे रघुवर से’, माता वैष्णवी देवी महिला समिति ने ‘ये दो राजकुंवर होली खेलें’ फाग सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा सीआरएसटी के बच्चों ने भी ‘अंबा के भवन बिराजै होली, हरि धरैं मुकुट खेले होली’ आदि होली गीत पेश किए। इनमें विशाल, संजय, अजय, प्रकाश, दीपक आदि थे। आयोजक संस्था के जहूर आलम ने बताया कि यह होली महोत्सव पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार को समर्पित किया गया है। कार्यक्रम में संस्था के राजा साह, भाष्कर बिष्ट, अशोक, नवीन आदि थे। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
होल्यार मंजू रौतेला सम्मानित
नैनी महिला जागृति संस्था की अध्यक्ष मंजू रौतेला को होली के क्षेत्र में नगर के अलावा अन्य इलाकों में बेहतरीन योगदान के लिए युगमंच की ओर से सम्मानित किया गया। श्रीमती रौतेला को ऐंपण समेत तमाम कुमाऊंनी लोक विधाओं में भी महारत हासित है।