{"_id":"5f359ea88ebc3e3ca52ade59","slug":"high-voltage-prevented-drinking-water-supply-from-five-tubewells-people-troubled-by-water-crisis-haldwani-news-hld3933110186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवोल्टेज ने पांच ट्यूबवेलों से रोकी पेयजल आपूर्ति, पानी संकट से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवोल्टेज ने पांच ट्यूबवेलों से रोकी पेयजल आपूर्ति, पानी संकट से लोग परेशान
विज्ञापन
कालाढूंगी में टैंकर से पानी भरते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। हल्द्वानी के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार को पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हिम्मतपुर, भगवानपुर जयसिंह, नरसिंह मल्ला,भगवानपुर बिचला ब्लाक नलकूप, हिम्मतपुर मल्ला में हाईवोल्टेज की वजह से नलकूप सुबह आठ बजे तक नहीं चल सके, इस कारण इससे जुड़े क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति बाधित रही। वहीं, बच्चीनगर का नलकूप दुरुस्त न होने से क्षेत्र में पेयजल दिक्कत बनी हुई है।
गौला बैराज के गेट सफाई के लिए बृहस्पतिवार दोपहर 12 से करीब ढाई घंटे तक बंद रहे। इस कारण जलसंस्थान के शीशमहल फिल्टर प्लांट को पानी नहीं दिया गया। इससे विभिन्न क्षेत्रों में शाम की आपूर्ति बाधित रही। जलसंस्थान के सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि गौला बैराज से पानी न मिलने के कारण पेयजल आपूर्ति में दिक्कत रही। अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि फतेहपुर क्षेत्र के बच्चीनगर पांच टैंकर, बद्रीपुरा पांडे निवास में दो टैंकर, कुसुमखेड़ा में सत्याविहार फेज वन से थ्री तक, उत्कर्ष विहार, सैनिक कॉलोनी, ओंमकार सिटी फेज वन एवं टू, मधुवन कालोनी, देवाश्रय कालोनी, संगम विहार, कृष्णा विहार इमली धड़ा, इंदिरा कालोनी गली नंबर चार में टैंकरों से पानी बांटा गया। इसके अलावा पूर्व पार्षद राजेंद्र सिंह बिष्ट की शिकायत है कि शीशमहल क्षेत्र में शाम को मात्र दो घंटे पानी मिलता था लेकिन वो भी नहीं आ रहा।
पुलिस के पहरे में बांटा गया पानी
हल्द्वानी। कालाढूंगी नगर के वार्ड संख्या तीन में गुरुवार को पानी की दिक्कत होने पर हल्द्वानी से टैंकर भेजकर लोगों को पानी बांटा गया। जलसंस्थान के मुताबिक कोरोना संक्रमित रोगी निकलने की वजह से प्रशासन ने वार्ड को कंटेनमेंट जोन बनाकर आवाजाही पर प्रतिबंध किया है। वार्ड में पानी की समस्या पैदा होने पर प्रशासन से अनुमति लेकर यहां से टैंकर भेजकर लोगों को पानी बांटा गया। यह कार्य पुलिस की देखरेख में किया गया।