फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   High Court: Satyal sought three weeks' time to amend the petition

हाईकोर्ट : सत्याल ने याचिका में संशोधन के लिए मांगा तीन सप्ताह का समय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
High Court: Satyal sought three weeks' time to amend the petition
नैनीताल। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के निवर्तमान अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल ने हाईकोर्ट से उनकी पूर्व की याचिका में संशोधन के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है, इसलिए उनको याचिका में संशोधन के लिए समय दिया जाए। इस पर हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए तीन सप्ताह बाद की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। बोर्ड के निवर्तमान अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल ने याचिका दायर कर कहा था कि निवर्तमान सचिव मधु नेगी चौहान हटाए जाने के बावजूद पद पर बनी हुईं हैं। वह कई वित्तीय फैसले स्वयं ले रहीं हैं। वह निजी अधिकार क्षेत्र से अधिक के चेक काट रहीं हैं। उन्होंने अपने पास बोर्ड के जरूरी कागजात व वाहन भी रखे हुए हैं। इस कारण बोर्ड में श्रमिकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य लंबित हो गए हैं। सत्याल का कहना था कि बोर्ड की ओर से सरकार को पत्र लिखकर मांग की गई है कि बोर्ड के सचिव पद पर आईएएस या वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी की नियुक्ति की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed