{"_id":"b19af5ee6b0b2fb41f663c7ee7208f87","slug":"high-court-news-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम नैनीताल कोर्ट में हुए पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम नैनीताल कोर्ट में हुए पेश
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Fri, 08 May 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने नैनीताल सूखाताल के सौंदर्यीकरण और उसे पुन: रिचार्ज करने के मामले में सुनवाई के दौरान बृहस्पतिवार को डीएम नैनीताल दीपक रावत कोर्ट में पेश हुए उन्होंने बताया कि सूखाताल के सौंदर्यीकरण के लिए 24 लाख रुपए शासन से प्राप्त हो गए हैं।
विज्ञापन
सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। कोर्ट को यह भी बताया कि मोहनको चौराहे से बीडी पांडे तक के सड़क चौड़ीकरण के लिए 20 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। कोर्ट ने सूखाताल के सौंदर्यीकरण का पूर्ण प्रस्ताव चार सप्ताह में देने तथा सड़क चौड़ीकरण की कार्यवाही तीन सप्ताह में शुरू करने को कहा। नैनीताल में सिनेमा हॉल खोलने के संबंध में कोर्ट ने शासन से वार्ता कर इन्हें शीघ्र खुलवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति आलोक सिंह एवं न्यायमूर्ति सर्वेश कुमार गुप्ता की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष प्रो. अजय रावत की जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। डीएम ने कोर्ट को बताया कि कुत्ताें के बधियाकरण के लिए पाइंस में भवन बनाया गया है। कोर्ट ने इसे शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। खंडपीठ ने कहा कि जिन लोगों की लीज की अवधि समाप्त हो चुकी है उस संपत्ति को आम जनता के लिए प्रयोग में लाएं। डांठ से हनुमानगढ़ी तक सड़क चौड़ा करने की संभावना तलाशी जाए। कोर्ट ने पॉलीथिन का प्रयोग करते पकड़े जाने के बाद रिकवरी में बाधा पहुंचाने वालों के नाम कोर्ट को बताने को कहा, जिससे उन पर अवमानना की कार्यवाही की जा सके।
विज्ञापन
जल निगम के ईई रकमपाल ने कोर्ट में बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान के लिए 90 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। कोर्ट ने भारत सरकार के अधिवक्ता से कहा है कि एक बैठक कर नगरपालिका को कूड़ा निस्तारण के लिए जगह मुहैया कराने पर विचार करें।