फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   High court employee dies in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में हाईकोर्ट कर्मचारी की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
High court employee dies in suspicious circumstances
नैनीताल। हाईकोर्ट परिसर में रहने वाले हाईकोर्ट के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कर्मचारी का शव उनके आवास पर पड़ा मिला। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रकाश जोशी अपने आवास पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिले। शनिवार को काफी देर तक जब प्रकाश अपने आवास के बाहर नजर नहीं आए तो पड़ोसियों ने उनका दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद पड़ोसियों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो वह बेसुध पड़े थे। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने प्रकाश को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी अपने दो बेटों के साथ हाल में अपने मायके नारायण नगर गई हुई थीं। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed