{"_id":"6678b68f3c898f13220744a4","slug":"high-court-bar-assoc-former-president-mc-pandey-passes-away-nainital-news-c-238-1-shld1023-106078-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हाईकोर्ट बार एसो. के पूर्व अध्यक्ष एमसी पांडे का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हाईकोर्ट बार एसो. के पूर्व अध्यक्ष एमसी पांडे का निधन
Mon, 24 Jun 2024 05:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 24 Jun 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
मोहन चंद्र पांडे। फाइल फोटो
नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व अपर महाधिवक्ता रहे वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन चंद्र पांडे (75) का रविवार दोपहर एम्स दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
बता दें कि मोहन चंद्र पांडे वर्ष 2006-07 में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे थे। कुमाऊं विवि की कार्यपरिषद के सदस्य के साथ ही वह बोट हाउस क्लब नैनीताल के सदस्य के रूप में भी सक्रिय रहे। उनकी पत्नी प्रो. चित्रा पांडे कुमाऊं विवि में विज्ञान संकायाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार सुबह 10 बजे रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।
उनके निधन पर हाईकोर्ट बार एसो. के अध्यक्ष डीसीएस रावत, महासचिव सौरभ अधिकारी, कार्तिकेय हरिगुप्ता, डाॅ. महेंद्र पाल, ललित बेलवाल, सैय्यद नदीम मून आदि ने शोक व्यक्त किया है। इधर कूटा के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, महासचिव डॉ. विजय कुमार, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. संतोष, डॉ. दीपाक्षी जोशी, डॉ. गीता तिवारी, डॉ. रितेश साह आदि ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। संवाद