{"_id":"6349c7a5533a6c332542a289","slug":"hfb-ncr-won-the-women-s-hockey-trophy-haldwani-news-hld479002763","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएफबी एनसीआर ने जीती महिला हॉकी ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएफबी एनसीआर ने जीती महिला हॉकी ट्रॉफी
विज्ञापन
नोएडा के लिए ::
एचएफबी एनसीआर ने जीती महिला हॉकी ट्रॉफी
फाइनल मुकाबले में नैनीताल की टीम को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
नैनीताल। अखिल भारतीय महिला हॉकी कप-2022 का खिताब एचएफबी एनसीआर के नाम रहा। एचएफबी ने फाइनल मुकाबले में नैनीताल की टीम को हराया।
डीएसए मैदान में शुक्रवार को एचएफबी एनसीआर और नैनीताल के मध्य फाइनल मुकाबला खेला गया। एचएफबी की टीम ने दो-एक से बढ़त बनाकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। स्व. गंगा प्रसाद साह की स्मृति में नैनीताल टीम की खिलाड़ी अनीता को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। विधायक आर्या ने नैनीताल हॉकी एकेडमी को खिलाड़ियों के किट के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। अध्यक्ष मुकेश जोशी व पूर्व ओलंपियन राजेंद्र रावत ने विधायक सरिता आर्य को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
संचालन हेमंत बिष्ट, प्रो. ललित तिवारी ने किया। निर्णायक विकास पंत, अमित कुमार और तकनीकी विभाग में गिरीश भट्ट, गंगा सागर, अनिल रावत रहे। इस मौके पर कूर्मांचल बैंक के चेयरमैन विनय साह, मुकेश जोशी मंटू, कैलाश बोरा आशू, मनोज साह, डॉ. मनोज बिष्ट गुड्डू, अतुल साह, आनंद मेहता, जगदीश बावड़ी, विमल चौधरी, प्रो. केबी मेलकानी, राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता नैनीताल हॉकी एकेडमी की ओर से आयोजित और सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल लालकुआं की ओर से प्रायोजित की गई थी।
विज्ञापन
फोटो- 17एनटीएल16पी- मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने विजेता टीम को सौंपी ट्रॉफी।