{"_id":"57128ecf4f1c1b546e4a6cb1","slug":"hemant-rushed-to-the-dialysis-center-also-arrived-promptly-sumit","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायलिसिस सेंटर के लिए पहुंचे हेमंत, सुमित भी पहुंच गए तुरंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायलिसिस सेंटर के लिए पहुंचे हेमंत, सुमित भी पहुंच गए तुरंत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं के एकमात्र बेस अस्पताल के डायलिसिस सेंटर की मियाद मार्च में पूरी हो गई। अब इसे लेकर राजनैतिक दल भी सतर्क हो गए हैं। इसी क्रम में शनिवार को टीडीसी के पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी अस्पताल के डायलिसिस सेंटर पहुंचे। इसके कुछ देर बाद ही कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश भी मौके पर पहुंचे और अपनी सरकार का बचाव किया। उन्होंने भी हेमंत की मांग पर सुर से सुर मिलाए और व्यवस्थाएं सुचारु न चलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि सरकार की लापरवाही से डायलिसिस सेंटर बंद होने की कगार पर है। भाजपा के शासन में सेंटर का पांच साल के लिए पीपीपी मोड पर अनुबंध हुआ था। आठ मार्च को अनुबंध खत्म हो चुका है। अनुबंधन का नवीनीकरण जनवरी- फरवरी में प्रदेश की तत्कालीन हरीश रावत सरकार को करना था। लेकिन सरकार खनन, शराब और भू माफियाओं में लगी रही। अनुबंध नवीनीकरण के प्रति सरकार का ध्यान ही नहीं गया।
उन्होंने बताया कि बेस के डायलिसिस सेंटर में तीन सौ मरीज पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि डायलिसिस सेंटर किसी कीमत पर बंद नहीं होने दिया जाएगा। हेमंत द्विवेदी ने डायलिसिस सेंटर बंद होने की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य सचिव और जिलाधिकारी दीपक रावत भी वार्ता की। जिलाधिकारी ने भी इस सेंटर को बंद न होने देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में राज्यपाल केके पॉल से भी वार्ता की जाएगी। जिससे कुमाऊं का इकलौता डायलिसिस सेंटर बंद न हो। इस दौरान मैकू लाल, हेमंत साहू, वीरेंद्र जायसवाल, मीना देवी, कूक्कू साहू, अजय शर्मा, प्रताप बिष्ट और महेंद्र नागर मौजूद थे।