फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Heli Service From Pithauragarh

अगले माह से सीमांत के लोगों को मिलेगा सस्ती हेली सेवा का लाभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Heli Service From Pithauragarh
पिथौरागढ़ की नैनीसैनी हवाई पट्टी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत के लोगों को जल्द सस्ती हेली सेवा का लाभ का मिल सकता है। इसके लिए शासन स्तर पर कार्यवाही चल रही है। अभी नैनीसैनी हवाई पट्टी से पवन हंस कंपनी हेली सेवा की सुविधा दे रही है। इसमें आम लोगों के लिए सफर करना काफी महंगा है।
विज्ञापन

नैनीसैनी हवाई पट्टी से मार्च 2020 से ठप पड़ी विमान सेवा को दोबारा शुरू करने के लिए सीमांत के लोगों को केवल आश्वासन ही मिले हैं। मार्च में हवाई पट्टी से विमान संचालन की बात सामने आई थी। इसकी टेंडर प्रक्रिया भी हुई, लेकिन विमान सेवा शुरू नहीं हो सकी। ऐसे में देहरादून और पंतनगर के साथ ही गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट तक विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद में बैठे लोग निराश हैं। अब नैनीसैनी हवाई पट्टी से दूसरा हेली उड़ाने की तैयारी है। इसका किराया पवन हंस के हेलिकॉप्टर से कम होगा। अक्तूबर 2021 से पवन हंस की हेली सेवा सुचारु तो है लेकिन आठ हजार किराया देने में लोगों की जेब ज्यादा ढीली हो रही है।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश देवलाल ने बताया कि नैनीसैनी हवाई पट्टी से अगले माह से सरकार दूसरा हेलिकॉप्टर उड़ाने की तैयारी कर रही है। इस हेलिकॉप्टर का किराया पहले से कम होगा। मुख्य सचिव से भी इस मामले में वार्ता हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीसैनी से सस्ती हेली सेवा संचालित होने का आधिकारिक पत्र अभी नहीं मिला है। मुनस्यारी से हेली सेवा शीघ्र संचालित होनी है। इसके लिए काम चल रहा है। इसका लाभ सीमांत के लोगों को मिलेगा। - डॉ. आशीष चौहान, डीएम, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed