{"_id":"68b12fe2074bf84bd8065cec","slug":"heavy-rain-alert-in-bageshwar-champawat-uttarakhand-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: अतिवृष्टि...दो मकान बहे, देवरानी-जेठानी की मौत, पिता-पुत्र समेत तीन लापता; तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: अतिवृष्टि...दो मकान बहे, देवरानी-जेठानी की मौत, पिता-पुत्र समेत तीन लापता; तलाश जारी
Sat, 30 Aug 2025 11:00 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 30 Aug 2025 11:00 AM IST
सार
पौंसारी गांव में अतिवृष्टि के बीच पहाड़ी से पानी के साथ आया मलबा दो मकानों को बहा ले गया। इसमें देवरानी जेठानी की मौत हो गई, जबकि युवक, उसका पुत्र और भतीजा लापता है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बारिश के बाद मलबा आने से मकान क्षतिग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र में भारी बारिश ने जमकर कहर बरपाया। क्षेत्र के पौंसारी गांव में अतिवृष्टि के बीच पहाड़ी से पानी के साथ आया मलबा दो मकानों को बहा ले गया। इसमें देवरानी जेठानी की मौत हो गई, जबकि युवक, उसका पुत्र और भतीजा लापता है। उनकी तलाश की जा रही है। परिवार में एक किशोर सकुशल बच गया। आसपास के गांवों में भी भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात कनलगढ़ घाटी के सुमटि, वैसानी और पौसारी गांव के खाईइजर तोक में भारी बारिश हुई। खाईइजर तोक में दो परिवार निवास करते थे। भारी बारिश के दौरान पहाड़ी से मलबे का सैलाब बहकर आया और दोनों घरों को बहा ले गया। दोनों घरों में मौजूद पांच लोग भी बह गए।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई ती आपदा कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। कपकोट से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई। जिला मुख्यालय से डीएम आशीष भटगांई, एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के भी पहुंच गए।
विज्ञापन
रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल से बसंती देवी (43) और उनकी जेठानी बचुली देवी (65) का शव बरामद कर लिया है, जबकि बसंती के पति रमेश चंद्र जोशी (49) और पुत्र गिरीश चंद्र जोशी (10) लापता है। बचुली देवी का पुत्र पूरन चंद्र जोशी (42) लापता है। लापता तीनों लोगों की खोजबीन की जा रही है। इस बीच बसंती का पुत्र पवन जोशी (14) आपदा के बीच किसी तरह बच गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पौंसारी गांव में अतिवृष्टि से जनहानि हुई हैं। दोनों शव बरामत हो चुके हैं, तीन लापता लोगों की तलाश चल रही है। आसपास के गांवों में भी काफी नुकसान हुआ है। टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर ठहराया जा रहा है।- आशीष भटगांई, डीएम बागेश्वर