फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hearing the petition filed in the High Court against the president's rule today

राष्ट्रपति शासन के खिलाफ हाई कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई आज

Sun, 17 Apr 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Sun, 17 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट में राष्ट्रपति शासन के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई सोमवार को होगी। बता दें पूर्व में हाईकोर्ट की खंडपीठ के समक्ष केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड विधानसभा में 31 मार्च को मतदान किए जाने संबंधी एकलपीठ के आदेश को चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की सहमति के बाद फलोर टेस्ट को स्थगित कर दिया था। 

मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ और न्यायमूर्ति वीके बिष्ट के समक्ष चल रही सुनवाई में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और इंदिरा हृदयेश ने राष्ट्रपति शासन और वित्त विधेयक को चुनौती दी है। दूसरी ओर केंद्र ने एकलपीठ के आदेश को चुनौती दी है जिसमें एकलपीठ ने विधानसभा में शक्ति परीक्षण के लिए 31 मार्च की तिथि तय की थी। कोर्ट ने शक्ति परीक्षण में बागी विधायक को भी शामिल करने के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट ने व्यवस्था दी थी कि हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल की देखरेख में शक्ति परीक्षण होगा।
विज्ञापन


कोर्ट ने मतदान का परिणाम सील कवर में हाईकोर्ट में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। एकलपीठ के इस आदेश को हाईकोर्ट की खंडपीठ के समक्ष केंद्र सरकार ने चुनौती दी थी। सूत्रों के मुताबिक केंद्र की ओर से पैरवी करने के लिए मुकुल रोहतगी रविवार को नैनीताल पहुंच चुके हैं जबकि हरीश रावत की ओर से पैरवी कर रहे अभिषेक मनु सिंघवी के सोमवार सुबह नैनीताल पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed