फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hearing on half a dozen petitions related to Kovid in the High Court today

हाईकोर्ट में कोविड से संबंधित आधा दर्जन याचिकाओं पर सुनवाई आज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Hearing on half a dozen petitions related to Kovid in the High Court today
नैनीताल। हाईकोर्ट में कोविड से संबंधित आधा दर्जन याचिकाओं पर सुनवाई बुधवार (आज) को होगी। अधिवक्ता दुष्यंत मैनाली व सच्चिदानंद डबराल की जनहित याचिका पर सुनवाई होगी। चारधाम यात्रा को लेकर सरकार की ओर से जवाब दाखिल कर दिया गया है। कोर्ट में हरिद्वार महाकुंभ में कोविड जांच फर्जीवाड़ा को लेकर एक नई जनहित याचिका दाखिल की गई है। हरिद्वार निवासी सच्चिदानंद की ओर से दाखिल याचिका में मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि रायवाला केंद्र में लगे एंटीजन जांच शिविर में कंपनी कर्मचारियों पर निगेटिव रिपोर्ट का दबाव डाला गया। जब निगेटिव रिपोर्ट नहीं दी तो कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया।
विज्ञापन

इधर, देहरादून की अन्नु पंत की ओर से दायर याचिका में कोविड के इंजेक्शन व दवाओं की सही आपूर्ति व प्रबंधन की मांग की गई है। देहरादून के रवींद्र जुगरान की ओर से कोविड की तीसरी लहर में बच्चों के उपचार के लिए पुख्ता प्रबंध करने और अधिवक्ता आदित्य प्रताप सिंह की जनहित याचिका में सिटी स्कैन सहित अन्य जांचों के रेट कम करने की मांग की गई है। अधिवक्ता सुहास रतन जोशी की ओर से दाखिल जनहित याचिका में वन रावतों का टीकाकरण कराने की मांग की गई है। संगीता डोगरा ने जनहित याचिका में पशु चिकित्सकों का प्राथमिकता से वैक्सीनेशन करने की मांग की है। बुधवार को ही महाकुंभ हरिद्वार में कोविड जांच फर्जीवाड़े में आरोपित मैक्स कॉरपोरेट की याचिका पर भी सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed