फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   he trend of drug required to relinquish: Pawar

नशे की प्रवृति को त्यागना जरूरी: पवार

Mon, 28 Dec 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Mon, 28 Dec 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
he trend of drug required to relinquish: Pawar

नैनीताल कार्निवाल के अवसर पर शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन करने आये सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी नेशनल चैंपियन यतींद्र सिंह पवार ने युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा कि नशे की प्रवृत्ति से दूर रहकर अपने शरीर को स्वस्थ रखें। नशे का हरहाल में परहेज कर अपने जीवन को सुखदायी बनायें। शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के लिए रोजाना व्यायाम करें।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य भारत के लिए गोल्ड मेडल लाना है। जिसके लिए वह रोजाना प्रेक्टिस में जुटे रहते है। इस क्षेत्र में उन्हें बड़े भाई वितेन्द्र सिंह पवार से प्रेरणा मिली जो स्वयं बॉडी बिल्डिंग में विश्व चैंपियन रह चुके हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2003 में 19 वर्ष की उम्र से कोच केएन शर्मा के दिशा निर्देशन में चलकर यह मुकाम हासिल किया है। वर्तमान में देहरादून में कोच द्वारा उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। वर्ष 2015 में बैंकाक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त कर भारत का गौरव बढ़ाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नेशनल प्रतियोगिता में चार, साउथ एशिया में एक, एशियन चैंपियनशिप में एक मेडल प्राप्त कर देश का गौरव बढ़ा रहे रायपुर, देहरादून निवासी बॉडी बिल्डर नेशनल चैंपियन राहुल बिष्ट ने कहा कि सरकार को अन्य खेलों की तरह बॉडी बिल्डिंग को भी तवज्जो देनी चाहिए। बॉडी बिल्डिंग गेम का ही एक हिस्सा है।

सरकार द्वारा इसे भी खेल के तरीके से देखना चाहिए और अन्य खेलों की तरह बढ़ावा मिले तो राज्य में हुनर की कमी नही है। युवा वर्ग भी इस क्षेत्र में अपना कैरियर बनाकर भविष्य संवार सकते है। उन्होंने युवा वर्ग से अपेक्षा करते हुए कहा कि अपने शरीर को स्वस्थ रखें और गलत आदतों से दूर रहेें।


वह देहरादून में कोच केएन शर्मा के नेतृत्व में प्रशिक्षण ले रहे है। वर्ष 2016 में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर विश्व चैंपियन बनकर भारत का नाम रोशन करना उनका सपना है। जिसे साकार करने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगेे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed