{"_id":"611042538ebc3e787c62f1dc","slug":"hariyali-teej-festival-deepa-mehta-was-awarded-the-title-of-teej-queen-in-the-program-nainital-news-hld4339217194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली तीज महोत्सव : कार्यक्रम में तीज क्वीन के खिताब से नवाजी गई दीपा मेहता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली तीज महोत्सव : कार्यक्रम में तीज क्वीन के खिताब से नवाजी गई दीपा मेहता
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड पुलिस वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले पुलिस लाइन में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। हरियाली तीज महोत्सव में दीपा मेहता तीज क्वीन बनीं।
सोसायटी की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक (डीन) टेक्नोलॉजी पंतनगर विवि व एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के निर्देशन में रविवार को पुलिस लाइन में पुलिस परिवार की महिलाओं के साथ तीज महोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि उर्मिला पींचा रहीं। तीज महोत्सव कार्यक्रम की थीम कुमाऊंनी परिधान रखी गई थी। इसमें पुलिस परिवार की महिलाओं ने कुमाऊंनी परिधानों के साथ महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
हरियाली तीज क्वीन का खिताब दीपा मेहता और दूसरे स्थान पर महिला हेड कांस्टेबल पुष्पा टाकुली, जबकि एएसआई अनिता सामंत तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में एएआई आई कुमकुम धनिक व वंदना रितु मेहरा, नंदा नेगी, दीपा रजवार मौजूद थे।