फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Harishtaal and Lohakham Taal lakes will be connected to the tourist spot in nainital

Bhimtal: पर्यटन स्थल से जुड़ेंगी हरीशताल-लोहाखाम ताल की झीलें, होम स्टे से मिलेगा रोजगार; विभाग कर रहा तैयारी

Tue, 16 Jul 2024 11:50 AM IST
हीरा मेहरा हरीश चंद्र पांडे, संवाद
हरीश चंद्र पांडे, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 16 Jul 2024 11:50 AM IST
सार

नैनीताल जिले के सबसे दूरस्थ विकासखंड ओखलकांडा में स्थित हरीशताल और लोहाखाम ताल की झीलों को पर्यटन स्थल से जोड़ने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Harishtaal and Lohakham Taal lakes will be connected to the tourist spot in nainital
पर्यटन स्थल से जुड़ेंगी हरीशताल-लोहाखाम ताल की झीलें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

नैनीताल जिले के सबसे दूरस्थ विकासखंड ओखलकांडा में स्थित हरीशताल और लोहाखाम ताल की झीलों को पर्यटन स्थल से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। पर्यटन विभाग की ओर से दोनों झीलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए झीलों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। ताकि सैलानियों की आवाजाही से हरीशताल और लोहाखाम ताल को भी नैनीताल, भीमताल, सातताल और नौकुचियाताल के तहत एक नई पहचान मिल सके।

ट्रैकिंग रूट के साथ होम स्टे से जोड़ेगा विभाग
पर्यटन विभाग हरीशताल और लोहाखाम ताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए झीलों तक पैदल ट्रैकिंग रूट, झील का सौंदर्यीकरण, बेंच लगाने, साइन बोर्ड लगाने की योजना तैयार कर रहा है। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए होम स्टे योजना का लाभ दिया जाएगा। साथ ही कुमाऊंनी संस्कृति को बढ़ाने के लिए झीलों के किनारे स्थित मकानों को कुमाऊंनी शैली में विकसित किया जाएगा। ताकि सैलानियों को आकर्षित कर हरीशताल और लोहाखाम ताल में पर्यटन को अधिक से अधिक बढ़ाया जा सके।

विज्ञापन

काठगोदाम और भीमताल होते हुए पहुंच सकेंगे सैलानी
ओखलकांडा के हरीशताल और लोहाखाम ताल तक पहुंचने के लिए सैलानियों को काठगोदाम-हैड़ाखान-पतलोट मार्ग और भीमताल-खुटानी-धानाचूली-ओखलकांडा होते हुए आवाजाही करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाखाम ताल में बैसाखी पूर्णिमा पर लगता है मेला
ओखलकांडा के हरीशताल स्थित लोहाखाम ताल में हर साल बैसाखी पूर्णिमा पर मेला लगता है। दूर दराज से लोग लोहाखाम ताल के पवित्र कुंड में पहुंचकर स्नान करने के साथ रात्रि जागर में प्रतिभाग कर मेले में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हैं।

ओखलकांडा में स्थित हरीशताल और लोहाखाम ताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बना रहे हैं। झील तक पैदल ट्रैकिंग रूट, झील का सौंदर्यीकरण करने के साथ स्थानीय लोगों को होम स्टे योजना से जोड़कर पर्यटन को बढ़ावा देंगे। इसके लिए जल्द सर्वे किया जाएगा।
-अतुल भंडारी, जिला पर्यटन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed