फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Harela fair will start in Bhimtal from July 16

16 जुलाई से भीमताल में शुरु होगा हरेला मेला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Harela fair will start in Bhimtal from July 16
भीमताल में हरेला मेले को लेकर बैठक लेते चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया। संवाद - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। कोरोना काल में बंद रहने के बाद इस बार फिर भीमताल का ऐतिहासिक हरेला मेला 16 जुलाई से शुरू होग। सोमवार को नगर पंचायत में चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया की अध्यक्षता और मेलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार नवाजिश खलिक की मौजूदगी में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया ने बताया कि इस बार 16 जुलाई से 22 जुलाई तक हरेला मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के सफल संचालन के लिए सभासदों के साथ विचार विमर्श किया गया। चनौतिया ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से दुकानों का आवंटन किया जाएगा और साफ सफाई भी टेंडर के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन

मेले के दौरान नियमित रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय और बाहरी कलाकारों को आमंत्रित कराने के लिए डीएम को पत्र भेजा गया है। डीएम की संस्तुति मिलते ही कलाकारों को बुलाया जाएगा। इसके अलावा कबड्डी, कराटे, बैडमिंटन और तैराकी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। मेले के दौरान सभासद विभिन्न समितियों का संचालन करेंगे। मेला रामलीला मैदान मल्लीताल लगेगा। सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन के साथ पुलिस का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत की ओर से पेयजल व्यवस्था, शौचालय, बिजली समेत सभी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएंगी। तहसीलदार नवाजिश खलिक ने कहा कि प्रशासन की ओर से मेले को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। बैठक में अधिशासी अधिकारी गणेश सुयाल, सभासद रामपाल सिंह गंगोला, सुनीता पांडे, आशा उप्रेती, नीरज रैकुनी, दीपक कुमार आर्य, भानु लोशाली, ललित मेहरा, धर्मानंद जोशी, दीप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed