फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hamira extended arms to help daughters

हमीरा की बेटियों की मदद को बढ़े हाथ

Mon, 09 Mar 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Mon, 09 Mar 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Hamira extended arms to help daughters

महिला दिवस हमीरा के लिए खुशियां लेकर आया। बेटियों का बेस अस्पताल में इलाज करा रही हमीरा की मदद को कई हाथ बढ़े। प्रशासन से लेकर सोसायटी के पदाधिकारी तक उससे मिलने पहुंचे और आर्थिक सहायता के अलावा कपड़े समेत अन्य जरूरी सामान दिए।

विज्ञापन


गफूर बस्ती निवासी हमीरा ने साढ़े तीन माह पहले जुड़वा बेटियों को जन्म दिया। बेटियों को जन्म देने पर पति अजमत ने खूब कोसा था और बेटियों का मुंह तक नहीं देखा। जुड़वा बेटियां होने पर पति अजमत खान उसे छोड़कर दिल्ली चला गया। बुखार, खांसी और जुकाम होने पर मां हमीरा मंगलवार (तीन मार्च) को दोनों बेटियों को लेकर बेस अस्पताल आई। बच्चियों के बुखार तेज होने के कारण डाक्टर ने बाल रोग वार्ड में भर्ती कर लिया था।
विज्ञापन


रविवार को जिलाधिकारी दीपक रावत अपनी पत्नी विजेता रावत के साथ बेस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने दोनों बच्चियों की कुशलक्षेम पूछी। दिल्ली के तीसहजारी कोर्ट में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विजेता रावत ने दोनों बच्चियों को गोद में उठाकर सीने से लगाया। उन्होंने हमीरा को कंबल और बेटियों के लिए कपड़े दिए। डीएम रावत ने सीएमएस डा. एससी पंत को बच्चियों को दवाएं निशुल्क देने और उचित इलाज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल विकास अधिकारी को ‘हमारी कन्या हमारा अभिमान’ योजना के तहत दोनों बच्चियों के लिए पांच-पांच हजार रुपए और दस हजार रुपए की एफडी का लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने रेडक्रास सोसायटी और मुख्यमंत्री सहायता कोष से भी आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान एसडीएम पंकज उपाध्याय, बाल रोग विशेषज्ञ डा. नीरज तिवारी आदि थे। जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह ने भी तीन हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी।


समाजसेवी प्रेम बेलवाल ने बच्चियों के लिए दूध की बोतल, कपड़े, पाउडर, दवा और मां हमीरा को सूट लाकर दिया। प्रगति चैरिटेबिल सोसायटी की ओर से कंबल, चादर, दस जोड़ी कपड़े और पांच हजार रुपए नगद दिए गए। इस दौरान सोसायटी की सचिव उषा कुमार, अंजू कांडपाल, आभा बोरा, कंचन पोखरियाल, रोशनी सोसायटी की शिवानी पाल आदि थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed