फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Half the city longs for water

आधा शहर पानी के लिए तरसा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Half the city longs for water
हल्द्वानी शीशमहल स्थित फिल्टर प्लांट की सफाई करते कर्मचारी। अमर उजाला
हल्द्वानी। जलसंस्थान के शीशमहल स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में सिल्ट भरने से रविवार को प्लांट नंबर दो की सफाई की गई। इसके लिए गौला बैराज से शट्डाउन लिया गया था, जिससे प्लांट नंबर दो की पेयजल आपूर्ति ठप रही। इससे आधे शहर की पेयजल सप्लाई बाधित रही। इन इलाकों में लोगों को पेयजल के लिए खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

जलसंस्थान के सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि गौला से दूषित पानी की सप्लाई होने से प्लांट में काफी मात्रा में कचरा भर गया था। जिससे पानी का व्यवस्थित भंडारण नहीं हो पा रहा था। रविवार को प्लांट नंबर दो की सफाई के लिए गौला बैराज से शट्डाउन लिया गया। इससे शहर के नैनीताल रोड, पालीशीट, सुभाषनगर, आवास विकास, भोटिया पड़ाव, तिकोनिया आदि इलाकों में शाम की पेयजल आपूर्ति बाधित रही। उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पेयजल वितरित कराया गया।
विज्ञापन

तीन नलकूप खराब, पेयजल किल्लत से लोग परेशान
हल्द्वानी। क्षेत्र के मानपुर पश्चिम, जगदंबा नगर और गुनीपुर जीवानंद के नलकूपों के खराब होने से इन इलाकों की पेयजल आपूर्ति बाधित है। लोगों को टैंकरों से भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। लोग तीन दिन से पेयजल के लिए परेशान हैं। प्रभावित इलाकों की करीब 15 हजार की आबादी पेयजल किल्लत से परेशान है। उन्हें निजी टैंकरों से पेयजल खरीदना पड़ रहा है। जलसंस्थान के प्रभारी सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पेयजल वितरित किया जा रहा है। आज प्रभावित इलाकों में सात टैंकरों से पेयजल वितरित किया गया। नलकूपों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं वार्ड आठ नवाबी रोड, कुल्यालपुरा इलाके में छह दिन से पानी का संकट है। पार्षद रवि वाल्मीकि ने जलसंस्थान के ईई संजय कुमार श्रीवास्तव से मुलाकात कर पेयजल समस्या के समाधान की मांग की। कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed