फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani's Diksha dazzled on the Miss Universe India stage.

Nainital News: हल्द्वानी की दीक्षा ने मिस यूनिवर्स इंडिया के मंच पर बिखेरा जलवा

Tue, 25 Aug 2026 02:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 25 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Haldwani's Diksha dazzled on the Miss Universe India stage.
हल्द्वानी। छोटे शहर से बड़े मंच तक पहुंचने का सपना देखने वाली हल्द्वानी की बेटी दीक्षा पांडे ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 23 अगस्त को जयपुर स्थित जी स्टूडियोज में हुए ग्रैंड फिनाले में उन्होंने इंडिया बेस्ट मॉडल का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने तीन अन्य खिताब भी जीते। मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के फिनाले में देशभर से 52 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दीक्षा उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली राष्ट्रीय फाइनलिस्ट में शामिल थीं। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता धीरेश चंद्र पांडे ने बताया कि उनकी बेटी दीक्षा की पढ़ाई सेंट थैरेसा से हुई। डीएसबी से कॉमर्स करने के बाद आगे की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली से की। दीक्षा का परिवार भोटिया पड़ाव में रहता है। मां ज्योति पांडे शिक्षिका रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed