Haldwani Violence: बाहरी मजदूरों ने किया बनभूलपुरा से पलायन, कर्फ्यू के साथ ही बाजार बंद; जानें नया अपडेट
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में उपद्रव के बाद बाहरी मजदूर यहां से पलायन करने लगे हैं। बता दें कि, हल्द्वानी में यूपी के समीपवर्ती जिलों रामपुर, मुरादाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में लोग यहां मजदूरी और छोटे रोजगार करते हैं।
विस्तार
बनभूलपुरा में उपद्रव के बाद बाहरी मजदूर यहां से पलायन करने लगे हैं। कर्फ्यू के साथ ही बाजार बंद और गौला बंदी की वजह से कामकाज बंद है। ऐसे में मजदूरों ने यहां से पलायन शुरू दिया है।
हल्द्वानी में यूपी के समीपवर्ती जिलों रामपुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, बरेली समेत आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में लोग यहां मजदूरी और छोटे रोजगार करते हैं। इनमें कई लोग बनभूलपुरा क्षेत्र में रहते हैं। कर्फ्यू के दौरान शुक्रवार को शांति तो रहीं लेकिन अभी भी तनाव बना हुआ है काम भी बंद है।
ये पढ़ें- हल्द्वानी हिंसा का तीसरा दिन: आठ फरवरी से इंटरनेट सेवाएं बंद, कर्फ्यू जारी; पांच हजार लोगों पर केस दर्ज
ऐसे में बाहरी क्षेत्रों से यहां मजदूरी करने आए लोगों ने वापसी का रास्ता अपना लिया है। शुक्रवार को कई लोग किराये के कमरों में ताले डालकर अपने घरों को लौट गए हैं।
बता दें कि, आज बनभूलपुरा और आसपास के इलाकों को छोड़कर हल्द्वानी में कर्फ्यू हटाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है।