Haldwani: मलिक के बाद मोईद को रिमांड पर लेगी पुलिस, मास्टरमाइंड को आज भेजेगी जेल; मददगारों की तलाश जारी
बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की रिमांड का शनिवार को आखिरी दिन है। आज दोपहर बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा। साथ ही उसके बेटे अब्दुल मोईद को रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य आरोपी बनाए गए अब्दुल मलिक की रिमांड का शनिवार को आखिरी दिन है। आज दोपहर बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा। साथ ही उसके बेटे अब्दुल मोईद को रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने शुक्रवार को भी मलिक से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को कई अहम जानकारी हासिल हुई हैं।
बनभूलपुरा हिंसा मामले में अब्दुल मलिक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने रिमांड पर लिया था। कोर्ट से चार दिन की रिमांड पुलिस को मिली थी, जिसके बाद मलिक से हर दिन पुलिस अलग-अलग तरह से पूछताछ करती रही। पुलिस ने मलिक से मलिक का बगीचा क्षेत्र में बेची जमीन के साथ ही अन्य जगह उसकी संपत्ति के बारे में भी जानकारी ली। वहीं आय के स्रोत, फंडिंग, सहित अन्य सवालों की जानकारी भी ली।ये पढ़ें- Abdul Malik: हल्द्वानी हिंसा के दिन दिल्ली में था मलिक, भाजपा नेता से भी मिला; DGP को दिए पत्र में किए ये दावे
सूत्रों की मानें तो पुलिस को मलिक से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। वहीं हिंसा के बाद से मलिक का सहयोग करने वालों की भी कुंडली पुलिस खंगालने में जुट गई है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के अनुसार, शनिवार तक अब्दुल मलिक की रिमांड मिली थी। शनिवार को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं अब्दुल मोईद को भी जल्द पुलिस पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।
मोईद के मददगारों की तलाश शुरू
बनभूलपुरा हिंसा के बाद करीब 20 दिन तक फरार रहे अब्दुल मोईद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मगर इतने दिनों तक पुलिस गिरफ्त से दूर रहने वाले मोईद को हर खबर मिल रही थी, जिसके बाद अब पुलिस ने उसके खबरियों और मददगारों की तलाश शुरू कर दी है।