{"_id":"3ff85128ad7518820834b87ac7877c44","slug":"haldwani-server-stopped-working-post-office-in-chennai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई के सर्वर ने रोका हल्द्वानी डाकघर का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन्नई के सर्वर ने रोका हल्द्वानी डाकघर का काम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज स्टेशन स्थित प्रधान डाकघर का सर्वर खराब होने से सेविंग बैंक सहित अन्य काम बाधित हो गये हैं। सप्ताह भर से खराब हुए सर्वर को अभी भी ठीक होने में करीब हफ्ते भर का समय लगेगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सर्वर चेन्नई से खराब हुआ है।
विज्ञापन
हल्द्वानी प्रधान डाकघर बीते एक सप्ताह से सर्वर डाउन होने की समस्या से जूझ रहा है। जिससे डाकघर में रोजाना आने वाले हजारों उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो विभाग का सर्वर चेन्नई से आपरेट होता है।
विज्ञापन
वहीं से सर्वर डाउन होने के कारण दिक्कतें आ रही हैं। सर्वर के डाउन होने से पोस्ट आफिस में होने वाले सेविंग बैंक संबंधी काम सबसे अधिक बाधित हो रहे हैं। इसके साथ ही अन्य कार्यों पर भी प्रभाव पड़ रहा है। विभाग के अनुसार शनिवार को देहरादून से पहुंची टीम ने निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
सप्ताह भर के भीतर सर्वर ठीक होने की संभावना है। शहर के अतिरिक्त 32 सब आफिस और 22 ब्रांच आफिस के एकाउंट का काम भी यहां होता है। ऐसे में सर्वर का और सप्ताह भर तक डाउन रहना उपभोक्ताओं के साथ ही विभाग के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है।
सिंगल विंडो सिस्टम होने से सेविंग एकाउंट का काम हर विंडो पर नहीं किया जाता। ऐसे में सर्वर का डाउन होना कोड़ में खाज का काम कर रहा है। सबसे अधिक दिक्कत कैश ट्रांसफर करने में आ रही है। कुछ समय पूर्व पीएलआई को सीबीएस किया गया है। जिससे डाकघर में काम बढ़ गया है। सर्वर डाउन होने से कई काम समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं।