{"_id":"5e693c4b8ebc3eebcb70d947","slug":"haldwani-s-girl-married-with-a-german-man-haldwani-news-hld3768786156","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी की युवती का जर्मन युवक के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुआ विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी की युवती का जर्मन युवक के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुआ विवाह
विज्ञापन
जर्मन के युवक ने हल्द्वानी की बेटी से की शादी
- फोटो : अमर उजाला
चौहानपाटा (रानीबाग) निवासी एक युवती ने जर्मन युवक के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह किया है। वर-वधू ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। विदेशी युवक से हिंदू परंपरा से हुए विवाह को देखने के लिए सैकड़ों लोग जुटे।
विज्ञापन
चौहानपाटा निवासी गिरीश चंद्र की बेटी शिवानी आर्या कतर एयरवेज में एयर हॉस्टेस है। पांच वर्ष पहले उसकी तैनाती कतर एयरवेज में हुई। इस दौरान कतर एयरवेज में ही पायलट जर्मनी के डसल डार्फ निवासी पैट्रिक जुम संडे से उसका प्रेम प्रसंग हो गया।
विज्ञापन
शिवानी के आग्रह पर पैट्रिक के माता-पिता ने हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी करने को मंजूरी दे दी। पैट्रिक के माता-पिता भी शादी में शामिल होने अपने ईष्ट मित्रों के साथ हल्द्वानी पहुंचे। विवाह समारोह पूरी तरह हिंदू परंपरा के साथ हुआ। इस मौके पर पैट्रिक की माता मोनिका जुम संडे और पिता बनार्ड जुम संडे ने कहा कि कुमाऊं की शादी की परंपरा रोमांच से भरपूर है। उन्हें काफी खुशी हो रही है।
विज्ञापन
शिवानी के पिता गिरीश चंद्र आर्मी से रिटायर्ड सूबेदार हैं। शिवानी की माता दीपा देवी, चाचा नवीन चंद्र, गंगा प्रसाद, दीपक टम्टा और रिश्तेदार भानुप्रकाश ने बताया कि महिला संगीत का कार्यक्रम भी हुआ। विवाह स्थल के पास ही एक होटल से बरात शुरू हुई। दूल्हा बग्घी पर सवार होकर पहुंचा। इसके बाद धूलि अर्घ्य, रिंग सेरेमनी आदि कार्यक्रम हुए।