फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani's daughter's punks will be seen in Europe

यूरोप में दिखेंगे हल्द्वानी की बेटी के मुक्के

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Haldwani's daughter's punks will be seen in Europe
बाक्सिंग चैम्पियन लक्की राना। - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। यूरोप के दक्षिणी तट पर स्थित देश मोंटेनेग्रो में 16 से 22 फरवरी तक होने जा रही बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड की बेटी लक्की राणा अपने मुक्कों का दमखम दिखाएगी। इंडिया यूथ वूमेन के चीफ कोच भास्कर चंद्र भट्ट की देखरेख में लक्की और अन्य महिला खिलाड़ी यूरोप के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

बॉक्सिंग कोच भूपेश भट्ट ने बताया कि ग्राम धनपुर निवासी देवेंद्र सिंह राणा की बेटी लक्की राणा खष्टी देवी गुरुरानी हल्दूचौड़ की इंटरमीडिएट की छात्रा हैं। 18 से 21 जनवरी तक रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम स्थित नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी में महिला और पुरुष टीम का चयन किया गया। लक्की का यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है। वह कुमाऊं बॉक्सिंग क्लासेस के कोच भूपेश भट्ट से पिछले पांच वर्षों से प्रशिक्षण ले रही हैं। टीम के साथ बागेश्वर निवासी सुंदर सिंह गढ़िया कोच के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। लक्की का चयन होने पर उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के आजीवन अध्यक्ष निर्वाण मुखर्जी, महासचिव गोपाल सिंह खोलिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद भट्ट, डॉ. भुवन तिवारी, आरओसी चेयरमैन जोगिंदर बोरा, नवीन टम्टा, पूरन बोरा, विधायक नवीन दुम्का आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed