फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani's air spoiled by the smoke of firecrackers

पटाखों के धुएं से खराब हुई हल्द्वानी की हवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Haldwani's air spoiled by the smoke of firecrackers
हल्द्वानी। दिवाली में शहर की हवा की गुणवत्ता पर असर पड़ा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 251 पर पहुंच गया जबकि 28 अक्तूबर से मानीटरिंग शुरू हुई थी तब एक्यूआई 110 था।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) दिवाली के समय पंद्रह दिन हवा की मॉनिटरिंग करता है। इस साल मॉनिटरिंग का काम 28 अक्तूबर से शुरू हुआ। मॉनिटरिंग के पहले दिन एक्यूआई 110 था। इसके बाद पर्व करीब आता गया हवा की गुणवत्ता पर असर दिखाई देने लगा। 29 और 30 अक्तूबर को 111 एक्यूआई पहुंच गया। 31 को 114, एक नवंबर को 116, दो को 121 और तीन नवंबर को एक्यूआई 130 पर पहुंच गया। दिवाली के दिन हवा की गुणवत्ता सबसे ज्यादा प्रभावित हुई। इस दिन एक्यूआई में 121 की बढ़ोतरी हुई। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी आरके चतुर्वेदी ने बताया कि दिवाली के दिन एक्यूआई 251 आया है। 200 से 300 के मध्य एक्यूआई को खराब की श्रेणी में रखा जाता है। इसमें सांस लेने में समस्या आती है।
विज्ञापन

पिछली दिवाली की तुलना में हवा की गुणवत्ता ठीक रही
हल्द्वानी। पिछले साल दिवाली (14 नवंबर) से तुलना करें तो एक्यूआई में तुलनात्मक तौर पर सुधार दिखाई देता है। पिछली बार एक्यूआई 297 था। माना जा रहा है कि इस बार लोगों ने कम आतिशबाजी की है, इसके चलते यह सुधार हुआ है। आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता में और सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते महीनों का हाल
हल्द्वानी। पीसीबी ने जनवरी में मानिटरिंग की थी। इसमें एक्यूूआई 109 से 114 के बीच रहा। फरवरी में 108 से 115, मार्च में 109 से 114, अप्रैल में 95 से 112, मई में 75 से 95 ( कोविड की दूसरी लहर थी), जून में एक्यूआई 92 से 102 रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed