फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   haldwani News: administration has come to know about three properties of Abdul Malik

मलिक ने दिया पुलिस को चकमा: अब्दुल की तीन संपत्ति के आगे नहीं बढ़ी प्रशासन की गाड़ी, अभी भी हाथ खाली

Sat, 24 Feb 2024 08:37 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 24 Feb 2024 08:37 AM IST
सार

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक पर पुलिस, प्रशासन शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। वहीं, नगर निगम की करोड़ों की वसूली के लिए अभी तक तीन संपत्तियों का ही पता चला है, इसमें दो नजूल की हैं और एक भूमिधरी की है। 

विज्ञापन
haldwani News: administration has come to know about three properties of Abdul Malik
हल्द्वानी हिंसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस, प्रशासन बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। पर अभी तक उसे सलाखों के पीछे करने में सरकारी मशीनरी सफल नहीं हो सकी है। नगर निगम की करोड़ों की वसूली के लिए अभी तक तीन संपत्तियों का ही पता चला है, इसमें दो नजूल की हैं और एक भूमिधरी की है। भूमिधरी की यह संपत्ति ट्रस्ट के अधीन है। अभी तक मलिक के नाम भूमिधरी की सीधी भूमि होने का पता नहीं लग सका है।

विज्ञापन

आठ फरवरी को बनभूलपुरा के मलिक के बगीचा में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया था। इसमें सैकड़ों कर्मी घायल हुए थे। इसके अलावा नगर निगम की संपत्ति को भी नुकसान हुआ था। बाद में नगर निगम ने ढाई करोड़ से अधिक की राशि की भरपाई के लिए अब्दुल मलिक को नोटिस भेजा। यह राशि जमा न होने के बाद तहसील के माध्यम से आरसी की वसूली की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Abdul Malik: मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक का खेल खत्म, अब चल-अचल संपत्ति पर होगी कार्रवाई; 14 दिन का मिलेगा समय

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा राजस्व विभाग मलिक की संपत्ति का पता करने के साथ रिकाॅर्ड भी तलाश रहा है। बताया जा रहा है कि इसमें उसका घर और बरेली रोड स्थित शैक्षणिक संस्थान नजूल की भूमि पर है। कमलुवागांजा रोड पर भूमिधरी की भूमि पर शैक्षणिक संस्थान है, जो ट्रस्ट के नाम पर है। यह ट्रस्ट भी दिल्ली में पंजीकृत होने की बात कही जा रही है। हल्द्वानी में अभी तक सीधे तौर पर उसके नाम भूमिधरी वाली भूमि या संपत्ति का पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि उसकी संपत्ति की तलाश नैनीताल तहसील के अलावा अन्य तहसील में भी हो रही है। एसडीएम परितोष वर्मा का कहना है कि अभी मलिक की संपत्ति का विवरण एकत्र किया जा रहा है।

तहसील पहुंची आरसी, अफसरों को आगे का नहीं पता
नगर निगम ने तहसील में ढाई करोड़ से अधिक की वसूली की आरसी भेजी है। इसमें अधिकारी प्रक्रिया शुरू होने की बात कह रहे हैं। दो दिन हो गए, इस संबंध में तहसील प्रशासन ने क्या कदम उठाया, यह सवाल बना हुआ है। तहसीलदार सचिन कुमार का कहना है कि इस संबंध में कार्रवाई को लेकर अमीन से कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed