हल्द्वानी में नैल डेकोरेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिरला स्कूल में बाल मेला आयोजित हुआ। मेले में बच्चों और अभिभावकों ने विभिन्न व्यंजनों और खेलों का आनंद लिया। 43 स्टॉल लगाए थे। मेले में प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को ध्यान में रखते हुए सबसे स्वच्छ स्टाल को पुरस्कृत किया गया। किड्ज जोन में सबसे ज्यादा बिक्री हुई। बिक्री से धनराशि को सामाजिक सरोकारों में खर्च किया जाएगा।
फूड जोन में हल्द्वानी के नामी रेस्टोरेंट के अलावा विद्यालय की अध्यापिकाओं ने भी व्यंजनों के स्टाल लगाए थे। फन जोन में बच्चों और बड़ों ने गेम्स का मजा लिया। बच्चों के लिए झूले, गुब्बारे और खिलौनों की व्यवस्था भी की गई थी। आर्ट, क्राफ्ट, इको फ्रेंडली उत्पादों की भी जमकर खरीदारी हुई।
एक्टिविटी कोआर्डिनेटर रेखा चंदोला, अनीता भट्ट, मौंटी विशनोई, पंकज, लता पांडे, शक्ति पाठक और प्रबंधक एसके बाजपेयी, विशाल सक्सेना ने मेले को सफल बनाया। प्रधानाचार्य पिंदरजीत सिंह चीमा और उप प्रधानाचार्या स्मिथा एनपी ने अध्यापकों, अध्यापिकाओं, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार जताया।