फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani: man from Kashipur staying at hotel committed suicide by shooting himself

Haldwani: काशीपुर के किसान ने होटल में कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या, कई लोगों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Sun, 11 Jan 2026 11:41 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 Jan 2026 11:41 AM IST
सार

हल्द्वानी के होटल में रुके काशीपुर के एक युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना का कारण प्रापर्टी से जुड़ा बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Haldwani: man from Kashipur staying at hotel committed suicide by shooting himself
- फोटो : istock

विस्तार

ऊधमसिंह नगर के आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम पैगा निवासी सुखवंत सिंह (40) ने गौलापार स्थित देवभूमि होटल के कमरा नंबर 101 में शनिवार रात करीब ढाई बजे अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार प्रॉपर्टी डीलरों ने सुखवंत सिंह से साढ़े तीन करोड़ में भूमि का सौदा कर 50 लाख मूल्य की दूसरी जमीन की रजिस्ट्री करा दी थी। सुखवंत ने दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कुंडा थाना के एसओ, पैंगा के चौकी प्रभारी और ऊधमसिंह नगर के एसएसपी पर प्रापर्टी डीलरों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


अंकिता भंडारी केस: आज उत्तराखंड बंद...दिखा मिला जुला असर, सिटिंग जज की निगरानी में CBI जांच की मांग
विज्ञापन


काठगोदाम थाने के एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि पैगा निवासी तेजा सिंह का बड़ा बेटा सुखवंत सिंह किसान थे। वह पत्नी प्रदीप कौर (38) और बेटे गुरसेज (14) के साथ रहते थे। शुक्रवार को उन्होंने घर में बेटे की स्कूल की छुट्टी का हवाला देते हुए कहा कि वह परिवार के साथ नैनीताल घूमने जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर 12 बजे परिवार ने गौलापार के होटल देवभूमि में कमरा लिया। रात में तीनों खाना खाकर कमरा नंबर 101 में सो गए। रात करीब ढाई बजे होटल में गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो रिसेप्शन में प्रदीप कौर और उनका बेटा गुरसेज घायल अवस्था में मिले। उन्होंने कहा कि उनका कमरा भीतर से बंद है। धक्का देकर दरवाजा खोला गया तो बेड पर सुखवंत सिंह का शव पड़ा था। हाथ में एक तमंचा था। कनपटी के बाईं ओर गोली के निशान थे और बुलेट आरपार हो गई थी।

शव को मोर्चरी भेजा गया जबकि प्रदीप कौर और गुरसेज का सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) हल्द्वानी में उपचार कराया गया। रविवार को पोस्टमार्टम से पहले शव का एसटीएच में एक्सरे कराया गया। सिर में कोई गोली नहीं फंसी थी। डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम शाम सवा पांच बजे सुखवंत सिंह का शव पिता तेजा सिंह और भाई परमिंदर सिंह को सौंप दिया।

3.80 करोड़ का सौदा कर 50 लाख की जमीन की करा दी रजिस्ट्री
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तेजा सिंह सिंह ने बताया कि एक साल पहले पेपर मिल के लिए सात एकड़ जमीन अधिग्रहीत हुई थी। इसका पैसा सुखवंत सिंह को मिला था जिससे वह दूसरी जगह जमीन खरीदना चाह रहे के। प्रापर्टी डीलरों ने उसे कुंडा के बक्सौरा में सात एकड़ जमीन दिखाई। इसका बाजार मूल्य चार करोड़ रुपये था। नकद व चेक के माध्यम से सुखवंत ने 3.80 करोड़ दे दिए। 15 अप्रैल 2025 को काशीपुर में कुछ अन्य लोगों की मौजूदगी में जिस जमीन की रजिस्ट्री की गई, वह दूसरी थी। उसका बाजार मूल्य तकरीबन 50 लाख रुपये था। इसकी जानकारी होने के बाद सुखवंत सिंह ने आरोपियों से रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने पुलिस के साथ मिलकर उनका और पूरे परिवार का उत्पीड़न किया। सुखवंत सिंह के खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसमें थाना से लेकर जिला स्तर के पुलिस अधिकारी शामिल थे। देहरादून भी जाकर पुलिस अफसरों से मिला लेकिन कुछ नहीं हुआ।

सोते समय पत्नी के सिर पर हुआ प्रहार
प्रदीप कौर ने बताया कि रात करीब सवा दो बजे के आसपास उसे सिर पर किसी चीज से प्रहार हुआ। आंख खुली तो सामने सुखवंत सिंह तमंचा लिए खड़ा था। इस पर वह डर गई और बेटे को उठाकर कमरे से बाहर निकली। उसके बाहर निकलते ही सुखवंत सिंह ने कमरा बंद कर लिया। जब वह सीढ़ी से नीचे उतर रही थी तभी उसे कमरे से गनशॉट की आवाज सुनाई दी।

पत्नी ने पुलिस को सौंपा सुसाइड नोट
प्रदीप कौर ने पुलिस को छह और तीन पेज के दो सुसाइड नोट सौंपे हैं। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले सुखवंत सिंह ने इन्हें उसे दिया और कल पुलिस को देने के लिए कहा। उसे इस बात का अंदेशा नहीं था कि वह ऐसा कुछ करने वाले हैं। सुसाइड नोट में लगभग वही बातें लिखी हैं जो वीडियो में सुखवंत सिंह ने बोला है।

एक बार पीड़ित मेरे पास आया था। उसकी समस्या को पब्लिक के सामने ही सुना गया था। इसके बाद थाना प्रभारी को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। थाना स्तर पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी जांच की जाएगी।
- मणिकांत मिश्रा, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर

वीडियो और नौ पेज के सुसाइड नोट का उल्लेख पंचनामा में किया गया है। परिवार वालों को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। मृतक की पत्नी और बच्चे की मनोचिकित्सक से काउंसलिंग कराई गई है। सुरक्षा के साथ उनको बार्डर तक पहुंचाया गया। यदि कोई तहरीर मिलती है तो विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी, नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed