अंकिता भंडारी केस: आज उत्तराखंड बंद...दिखा मिला जुला असर, सिटिंग जज की निगरानी में CBI जांच की मांग
अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर करने के लिए विपक्षी पार्टियां और तमाम सामाजिक संगठन सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। सरकार ने इसकी संस्तुति कर दी है, लेकिन संगठन सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हैं। इसलिए आज उत्तराखंड बंद का आह्वान किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंकिता भंडारी प्रकरण में कांग्रेस और उत्तराखंड क्रांति दल के साथ कुछ संगठनों की ओर से किए गए प्रदेश बंद का मिला जुला असर रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार बंद रहे, जबकि शहरी क्षेत्रों में बंद का खास असर नहीं दिखा। अधिकतर जिलों में राजनीतिक दलों और संगठनों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन कर खुलीं दुकानों को बंद कराने का प्रयास भी किया, हालांकि कुछ देर बाद दुकानें खुल गईं थीं।
प्रदेश सरकार ने अंकिता भंडारी प्रकरण में सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। इससे पहले शुक्रवार को न्याय की मांग को लेकर प्रदेश बंद का आह्वान किया गया था। पूर्व निर्धारित बंद के तहत रविवार को पौड़ी, श्रीनगर, कीर्तिनगर, श्रीकोट, दुगड्डा, सतपुली, बीरोंखाल, एकेश्वर, पोखड़ा, देवप्रयाग, हिंडोलाखाल, जामणीखाल में अधिकतर बाजार बंद रहे जबकि कोटद्वार व लैंसडौन में दुकानें खुली रहीं। चमोली जिले में बंद का मिलाजुला असर रहा।
नंदानगर, कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, थराली, देवाल, गैरसैंण, गौचर में भी बाजार बंद रहे। गोपेश्वर व ज्योतिर्मठ में साप्ताहिक बंदी के चलते दुकानें बंद रहीं। सिमली, आदिबदरी, गैरसैंण, मेहलचौंरी में दुकानें बंद रही। रुद्रप्रयाग जिले में भी बाजार बंद रहे। टिहरी व उत्तरकाशी जिले में कहीं बाजार खुले रहे तो कहीं बंद। साप्ताहिक अवकाश के चलते घनसाली, लंबगांव, नरेंद्रनगर की अधिकांश दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। वहीं शहरी क्षेत्रों में दुकानें खुली रहीं।
#WATCH | Dehradun | SP (City) Pramod Kumar says, Various organisations had called for a state-wide bandh. In view of that, adequate security measures have been taken, and police have been deployed. All main points in the market area have been covered by the police. PAC has also… https://t.co/DCFwIPLoe5 pic.twitter.com/iHEAzTu93B
— ANI (@ANI) January 11, 2026
Uttarakhad: अंकिता भंडारी केस...कांग्रेस ने सरकार पर जांच को भटकाने का लगाया आरोप, कहा- CBI जांच सार्वजनिक करे
देहरादून शहर में संगठनों व यूकेडी ने रैली निकाल कर पल्टन बाजार में दुकानें बंद करने का प्रयास किया। कुछ देर के लिए व्यापारियों ने दुकानें बंद भी रखीं लेकिन संगठनों के जाते ही दुकानें खोल दीं। हरिद्वार व रुड़की में कांग्रेस ने न्याय यात्रा निकाली लेकिन बाजार खुले रहे।
उधर, कुमाऊं में बंद का कोई खास असर नहीं दिखा। हल्द्वानी में बाजार खुले रहे। बागेश्वर जिले में बंद का मिला-जुला असर दिखा, जबकि पिथौरागढ़ व चंपावत में दुकानें खुली रहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.