{"_id":"57a0fca64f1c1b54762b9694","slug":"haldwani-in-uttarakhand-s-tallest-flag-flutter","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी में लहराएगा उत्तराखंड का सबसे ऊंचा तिरंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी में लहराएगा उत्तराखंड का सबसे ऊंचा तिरंगा
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Wed, 03 Aug 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
झंडा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल रोड स्थित शहीद स्मारक पार्क में बनने वाले उत्तराखंड के सबसे ऊंचे 151 फीट राष्ट्रीय ध्वज का वैदिक मंत्रों के साथ भूमिपूजन हो गया। वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश और मेयर डा. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने सामूहिक भूमिपूजन किया। शहीद स्मारक पार्क को विकसित करने में नगर निगम 40 लाख रुपये खर्च करेगा।
वित्तमंत्री डा. हृदयेश ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज को देखकर हमारे भीतर जोश भर जाता है और देश के प्रति कर गुजरने की इच्छा जागृत होती है। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक पार्क को सुंदर, खूबसूरत बनाया जाएगा। मेयर डा. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने कहा कि यह एक देश भावना का कार्य है। परिवर्तन एक संकल्प समिति काफी समय से इसके लिए प्रयासरत थी। उनकी लगन एवं प्रयास से नगर निगम ने तिरंगा लगाने के लिए शहीद स्मारक पार्क का चयन किया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह, एसडीएम पंकज उपाध्याय समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
एक साथ नजर आए मेयर और वित्तमंत्री
राष्ट्रीय ध्वज से लोगों में भले ही देशप्रेम की भावना जाग्रत हो या न हो लेकिन तिरंगे के भूमिपूजन समारोह में वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश और मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला एक साथ नजर आए। दरअसल नगर निगम के सार्वजनिक कार्यक्रमों में वित्तमंत्री डा. हृदयेश आने से परहेज करती हैं। ऐसे कई मौके आए हैं जब नगर निगम की तरफ से वित्तमंत्री को आमंत्रित किया गया। लेकिन वित्तमंत्री कार्यक्रमों में नहीं पहुंची। मंगलवार को तिरंगे के भूमिपूजन समारोह में दोनों ही जनप्रतिनिधि काफी देर एक साथ मौजूद रहे।