फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani Hinsa: video of named accused Maukin saving the policeman is going viral on social media

हल्द्वानी हिंसा: पहले भीड़ को उकसाया, फिर पुलिसकर्मी को बचाते हुए बनाया वीडियो; मौकिन की इस हरकत से सभी हैरान

Tue, 20 Feb 2024 05:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 20 Feb 2024 05:03 PM IST
सार

बनभूलपुरा उपद्रव के नामजद आरोपी मौकिन सैफी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक घायलपुलिस कर्मी को बचाता दिख रहा है। मामले में एसएसपी ने बताया कि पुलिस के पास कई वीडियो हैं, जिनमें मौकिन बैरिकेड को धक्का दे रहा है। 

विज्ञापन
Haldwani Hinsa: video of named accused Maukin saving the policeman is going viral on social media
Haldwani Violence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनभूलपुरा उपद्रव के नामजद आरोपी मौकिन सैफी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक घायलपुलिस कर्मी को बचाता दिख रहा है। उधर पुलिस का कहना है कि उनके पास मौकिन के कई ऐसे वीडियो हैं, जिनमें वह लोगों को पुलिस पर पथराव करने के लिए उकसा रहा है। बैरिकेड को धक्का दे रहा है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इसमें एक गोदाम में एक पुलिसकर्मी बैठा दिख रहा है। उसके सिर पर चोट लगी है। कुछ लोग उसे घेरे हुए हैं। एक व्यक्ति कपड़े से सिर दबा रहा है। दूसरा व्यक्ति उसे कागज से हवा कर रहा है। वीडियो में मौकिन भी दिख रहा है। उसके हाथ में पानी का गिलास है। वह सिपाही को पानी दे रहा है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Bazpur: चुनावी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग, तीन घायल; पुलिस ने दो कार किए जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि पुलिस के पास कई वीडियो हैं, जिनमें मौकिन बैरिकेड को धक्का दे रहा है। लोगों को पथराव के लिए उकसा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed