फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani became the winner of the league match final

लीग मैच फाइनल की विजेता बनीं हल्द्वानी क्रिकेटर्स टीम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Haldwani became the winner of the league match final
हल्द्वानी। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला लीग का फाइनल मैच रणजी खिलाड़ी सौरभ रावत की शतकीय पारी की बदौलत हल्द्वानी क्रिकेटर्स टीम ने जीत लिया। सौरभ रावत को मैन आफ द मैच और कार्तिक जोशी को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कमलुवागांजा स्थित जीएनजी क्रिकेट एरीना में फाइनल मुकाबला हल्द्वानी क्रिकेटर्स क्लब और हल्द्वानी कोल्ट्स क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। फाइनल मैच में हल्द्वानी क्रिकेटर्स के कप्तान सुरेंद्र कोरंगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 359 रन बनाए। रणजी खिलाड़ी सौरभ रावत ने 13 चौके और छह छक्के की मदद से 123 रन बनाए। सौरभ सिंह ने चार चौके और चार छक्के की मदद से 58 रन बनाए। हल्द्वानी कोल्ट्स के लिए अंकित चंदोला ने तीन विकेट, कार्तिक तिवारी ने दो विकेट लिए। जवाब में हल्द्वानी कोल्ट्स क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 31 ओवर में 154 रन पर सिमट गई और 205 रन से मैच हार गई। टीम के लिए सबसे ज्यादा 36 रन अर्जुन कुमार ने बनाए। हल्द्वानी क्रिकेटर्स के लिए करन फर्त्याल ने चार विकेट, पृथ्वी ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव और सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार वितरण किया। मैच के अंपायर मो. इकरार और मनोज टकवाल जबकि स्कोरर पवन राणा और नीरज पनेरू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीएयू के कार्यवाहक कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा, सीईओ मोहित डोभाल, अरुण नेगी, अर्जुन नेगी, आर्यन जुयाल, जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव धीरज खरे, उपाध्यक्ष विनय साह, कोषाध्यक्ष कमल पपनै, संयुक्त सचिव जगदीश बोरा, राजू नेगी, संयुक्त सचिव विकास पांडे, कोऑर्डिनेटर किशन अनेरिया, अमित बिष्ट, लीला कांडपाल, हर्ष गोयल, सुरेश सोनियाल, नूर आलम, राहुल पवार, गजेंद्र रावत, नवीन टम्टा, अमित कांडपाल आदि थे। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed