फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Halduchaud danced in the songs of folk artist Gajendra Rana and Prahlad Mehra

लोक कलाकार गजेंद्र राणा व प्रहलाद मेहरा के गीतों में थिरका हल्दूचौड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Halduchaud danced in the songs of folk artist Gajendra Rana and Prahlad Mehra
हल्दूचौड़। हल्दूचौड़ महोत्सव में रविवार को लोक गायकों और कलाकारों की टीमों ने धूम मचा दी। प्रह्लाद मेहरा एंड पार्टी के ‘दानुलि मेरा दानपुरा..’ गीत पर श्रोता और दर्शक भावविभोर होकर झूमने लगे। लोक गायक गजेंद्र राणा और प्रह्लाद मेहरा ने एक से बढ़कर एक कुमाऊंनी, गढ़वाली लोकगीत पेश कर हल्दूचौड़ वासियों को थिरकने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

पाल मैदान गोपीपुरम हल्दूचौड़ में हल्दूचौड़ ऑनलाइन संस्था की ओर से क्षेत्र के सांस्कृतिक और सामाजिक विकास के लिए ‘हल्दूचौड़ महोत्सव (सीजन-3) 2022’ के दूसरे दिन उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार गजेंद्र राणा ने ‘बबली तेरो मोबाइल, तेरो मेरो साथ सुआ रे, जुगनू छोरी और मेरी हौसिया सुनाकर उपस्थित भारी जनसमूह को थिरकने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भी जमकर ठुमके लगाए। लोक कलाकार प्रहलाद मेहरा ने छपेली व झोड़ा गीत की शानदार जुगलबंदी करते हुए सभी का मन मोह लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि स्वामी सोमेश्वर यति महाराज, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने दीप प्रज्ज्वलन करते हुए कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति के प्रचार प्रसार और संरक्षण के लिए इस तरह के कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इस दौरान जनजागृति सांस्कृतिक कला समिति बिंदुखत्ता की कुमाऊंनी प्रस्तुतियों, पंकज नेगी, सुमित बिष्ट, आयुषी तिवारी के मनमोहक गीतों ने सभी का दिल जीता। कार्यक्रम का संचालन रिंपी बिष्ट, नेहा बिष्ट, सुमित बिष्ट और आयुषी तिवारी ने किया। संस्थाध्यक्ष पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित जोशी ने मीडिया पार्टनर अमर उजाला का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मीना भास्कर भट्ट, हिमांशु बमेटा, प्रियंका गोस्वामी, मुस्काम बिष्ट, सुनीता बिष्ट, गंगा राणा, राजेंद्र प्रसाद, मनीष गोस्वामी, अक्षय कफल्टिया, गौरव पांडे, लता जोशी, प्रकाश तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed