फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Guilt of theft found in BJP garden in haldwani

भाजपाई के बगीचे में मिले चोरी के गिल्टे: फंसे वन विभाग वाले भी...पूछताछ में खुली अफसरों और कर्मियों की पोल

Thu, 19 Dec 2024 10:00 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 19 Dec 2024 10:00 AM IST
सार

हल्द्वानी के चोरगलिया इलाके के नयागांव कटान में एक भाजपा कार्यकर्ता के बगीचे से वन विभाग की टीम ने लकड़ी के गिल्टे बरामद किए। केस दर्ज कर जांच शुरू की गई तो वन विभाग के ही कर्मचारी और अधिकारी फंस गए। जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
Guilt of theft found in BJP garden in haldwani
वन विभाग की टीम ने पकड़ी सागौन की लकड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चोरगलिया इलाके के नयागांव कटान में एक भाजपा कार्यकर्ता के बगीचे से वन विभाग की टीम ने लकड़ी के 10 गिल्टे बरामद किए। केस दर्ज कर जांच शुरू की गई तो वन विभाग के ही कर्मचारी और अधिकारी फंस गए। कार्यकर्ता ने पोल खोली कि डिप्टी रेंजर और वन रक्षक उसके यहां सागौन की यह कटी हुई लकड़ी रख गए थे। प्रारंभिक जांच में सत्यता नजर आने पर डीएफओ ने एक वन रक्षक को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


चोरगलिया निवासी प्रकाश चंद्र बेलवाल ने पास के ही नयागांव कटान में अपना बगीचा बना रखा है। वहां मजदूर ही रहते हैं। भाजपा से जुड़े प्रकाश चंद्र एक किसान सेवा सहकारी समिति के निवर्तमान अध्यक्ष भी हैं। मंगलवार शाम वह अपने बगीचे में मौजूद थे। तभी जौलसाजा रेंजर सुनील शर्मा और नंधौर रेंजर भूपाल सिंह मेहता के नेतृत्व में टीम वहां पहुंची। टीम को खबर मिली थी कि प्रकाश चंद्र ने अपने बगीचे में चोरी से कटी गई लकड़ी छिपा रखी है।
विज्ञापन


टीम ने वहां पहुंचकर छानबीन की तो सागौन के 10 गिल्टे ढके हुए मिल गए। देखने से लगा कि यह लकड़ी पांच महीने पहले कटी गई है। लकड़ी बरामद होने पर वन विभाग ने आरोपी प्रकाश चंद्र के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। वहीं इस मामले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल का कहना है कि प्रकाश चंद्र पार्टी ने केवल पार्टी सदस्यता ले रखी है। कोई जिम्मेदारी नहीं है, न ही सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वहीं प्रकाश चंद्र ने तो पार्टी से किसी तरह का वास्ता न होने की बात कह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed