फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gross negligence in security

डा. तोगड़िया की सुरक्षा में भारी लापरवाही

Thu, 05 Feb 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 05 Feb 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन

आतंकवादियों की हिटलिस्ट में शामिल विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया की सुरक्षा में भारी लापरवाही बरती गई। जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा के प्रोटोकॉल के लिहाज से डा. तोगड़िया के जनसभा स्थल पर बनाया डी सुरक्षा घेरा मानकों के अनुरूप नहीं था।

विज्ञापन


इतना हीं नहीं मंच बनाने में भी भारी चूक थी। डी सुरक्षा घेरा छोटा होने और मंच दीवार से काफी नजदीक होने के कारण जनसभा स्थल पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी। एसएसपी के मुताबिक सुरक्षा में लापरवाही की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


जेड प्लस सुरक्षा मानकों के लिहाज से डा. तोगड़िया की सुरक्षा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समकक्ष है। इस श्रेणी में 36 सुरक्षा कर्मियों का घेरा रहता है, जो हमेशा साथ चलता है। जनसभा स्थल पर करीब 20 मीटर का डी सुरक्षा घेरा बनाया जाता है। इसी तरह जनसभा स्थल के मंच के चारों तरफ खुला मैदान होना चाहिए, ताकि आसानी से कोई मंच तक नहीं पहुंच सके। हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कालेज में विहिप नेता की सुरक्षा के मानकों की अनदेखी हुई। मुख्यमंत्री हरीश रावत की सुरक्षा में हुई चूक के बाद किसी वीवीआईपी की सुरक्षा में यह दूसरी बार बड़ी लापरवाही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, प्रवीण तोगड़िया विराट हिंदू सम्मेलन में संबोधित करने पहुंचे थे। विहिप कार्यकर्ताओं ने ही एमबी इंटर कालेज में मंच और डी सुरक्षा घेरा तैयार किया था। डी सुरक्षा घेरा करीब दस मीटर का ही बना था, जबकि मंच के पीछे मात्र दस फीट जगह छोड़ी गई थी, जो कि सुरक्षा मानकों के लिहाज से काफी कम थी। इस जगह में भी सांस्कृतिक कलाकारों का चेंज रूम बना था, जिसमें आने जाने पर कोई रोक-टोक नहीं थी।


डा. तोगड़िया के मंच और सुरक्षा डी घेरा मानक के अनुरूप नहीं होने पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाई गई। एसएसपी सेंथिल अबुदई के मुताबिक मंगलवार को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने जनसभा स्थल का मुआयना किया। मंच और सुरक्षा घेरा मानक के अनुरूप नहीं बना था। आनन-फानन में मंच को आगे बढ़ाना संभव नहीं था, लिहाजा मंच के चारों तरफ अतिरिक्त पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई गई। एसएसपी के मुताबिक इसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed