फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Graduate third and fifth semester students will be able to deposit fees from today

Nainital News: स्नातक तृतीय व पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थी आज से जमा कर सकेंगे फीस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Graduate third and fifth semester students will be able to deposit fees from today
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में स्नातक तृतीय व पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थी बृहस्पतिवार से फीस जमा कर सकेंगे। विवि की ओर से फीस जमा करने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने बुधवार को फीस जमा नहीं होने से छात्र परेशान शीर्षक से विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। विवि ने खबर का संज्ञान लेकर तृतीय व पंचम सेमेस्टर का पोर्टल खोल दिया है। इन दिनों स्नातक प्रथम, तृतीय व पंचम और स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। रोजाना विद्यार्थी प्रवेश के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन फीस जमा नहीं होने से प्रवेश पूर्ण नहीं हो पा रहा था। वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष व संकायाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी ने बताया कि विवि की ओर से पोर्टल खोल दिया गया है। विद्यार्थी बृहस्पतिवार से फीस जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed