फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   governor meeting dsb

Nainital News: राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की बेहतरी में सुझाव मांगे

Sat, 10 Jun 2023 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 10 Jun 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
governor meeting dsb
शुक्रवार को डीएसबी परिसर नैनीताल में संकायाध्यक्षों व निदेशकों के साथ बैठक करते कुलाधिपति व राज
नैनीताल। राज्यपाल व कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा कि शिक्षा एवं शोध की गुणवत्ता विश्वविद्यालयों का मूल सिद्धांत होना चाहिए। विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा मिले यही हमारा उद्देश्य हो। उन्होंने कहा कि शोध एवं तकनीक सही मायनों में तभी उपयोगी है जब उसका लाभ लोगों को मिले। कहा कि प्रत्येक संकायाध्यक्ष और निदेशक विश्वविद्यालय की बेहतरी के संबंध में सुझाव दें।
विज्ञापन


कुलाधिपति शुक्रवार को यहां कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर में संकायाध्यक्षों व निदेशकों के साथ बैठक कर उन्हें संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी संकायाध्यक्ष अपने आर्थिक संसाधनों के स्रोत खुद खोजें और उन्हें विश्वविद्यालय पर निर्भर न रहना पड़े। उन्होंने कहा कि केंद्रीय संस्थानों और सीएसआर की मदद से आर्थिक संसाधनों की पूर्ति के भी प्रयास किए जाएं। राज्यपाल ने संकायाध्यक्ष और निदेशकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक फैकल्टी अधिक से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट शोध पत्र प्रकाशित करे। कहा कि पूर्व छात्रों के लिए एलुमिनी मीट को आयोजन किया जाए। कुलाधिपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की समस्याओं और चुनौतियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर कुलपति प्रो. मनमोहन चौहान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed